Tilaswan Mahadev Temple: तिलस्वां महादेव धाम में क्या है खास? मेला चौक में तैयार हो रही भगवान शिव की विशाल प्रतिमा

होमफोटोधर्म
तिलस्वां धाम में क्या है खास? चौक में तैयार हो रही भगवान शिव की विशाल प्रतिमा
Last Updated:October 24, 2026, 18:58 IST
Bhilwara Famous Temple : भीलवाड़ा के तिलस्वां महादेव धाम में भगवान शिव की 31 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा बनाई जा रही है. कर्मा आर्ट्स के मूर्तिकार इस निर्माण कार्य में जुटे हैं. इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. यहां दूर-दूर से लोग आते हैं. भक्त भगवान शिव के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं. यहां मांगी मन्नतें पूरी भी होती हैं ऐसा माना जाता है.
भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया स्थित प्रसिद्ध तिलस्वां महादेव धाम में भगवान शिव की 31 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई जा रही है. मंदिर परिसर के मेला चौक में प्रतिमा का निर्माण कार्य चल रहा है. प्रतिमा तैयार होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान शिव के भव्य स्वरूप के दर्शन करने का अवसर मिलेगा. इससे मंदिर की सुंदरता भी बढ़ेगी.
तिलस्वां महादेव धाम में बन रही यह विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनेगी. मंदिर परिसर में प्रतिमा को भव्य और सुंदर रूप दिया जा रहा है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मेला चौक की रौनक बढ़ेगी. माना जा रहा है कि इससे मंदिर में आने वाले भक्तों को एक नया धार्मिक अनुभव मिलेगा.
भगवान शिव की इस प्रतिमा को आकर्षक बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मूर्तिकार प्रतिमा के चेहरे के भाव, आभूषण और बनावट पर बारीकी से काम कर रहे हैं. महादेव का स्वरूप जीवंत और दिव्य दिखाई दे. प्रतिमा को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि श्रद्धालु इसे देखकर आध्यात्मिक अनुभूति कर सकें.
Add as Preferred Source on Google
मंदिर पुजारी गिरधर पाराशर ने बताया कि प्रतिमा बनाने का काम कर्मा आर्ट्स कंपनी को सौंपा गया है. इस निर्माण कार्य में कोटा के मूर्तिकार राहुल जुनवाल और मध्यप्रदेश के यतींद्र कुमार बेलिया जुटे हुए हैं. दोनों कलाकार प्रतिमा को सुंदर और भव्य रूप देने में लगे हैं। उनके काम से मंदिर परिसर को नया स्वरूप मिलने की उम्मीद है.
तिलस्वां महादेव धाम भीलवाड़ा जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है. यहां भगवान महादेव के दर्शन और पूजा करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. मान्यता है कि यहां विराजमान तिल के आकार के महादेव के दर्शन का विशेष महत्व है. इसी आस्था के कारण मंदिर में सालभर भक्तों का आना-जाना लगा रहता है.
श्रावण मास और महाशिवरात्रि के दौरान तिलस्वां महादेव धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है. इन खास अवसरों पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के माहौल में नजर आता है. भक्त भगवान शिव के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं. इन दिनों मंदिर में विशेष रौनक रहती है.
मंदिर परिसर के मेला चौक में बन रही 31 फीट ऊंची शिव प्रतिमा से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. प्रतिमा तैयार होने के बाद यह धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनेगी. इससे मंदिर की पहचान और भव्यता बढ़ सकती है. साथ ही, आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी यहां एक नया धार्मिक आकर्षण देखने को मिलेगा.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 24, 2026, 18:58 IST



