Sports

NZ A vs IND A, Day-3 Live: मुकेश कुमार ने इंडिया ए को दिलाई 8वीं सफलता, क्रिस्टन क्लार्क 41 रन बनाकर आउट

होमखेलक्रिकेट

LIVE: मुकेश कुमार ने इंडिया ए को दिलाई 8वीं सफलता, क्लार्क 41 रन बनाकर आउट

Last Updated:November 02, 2026, 07:22 IST

New Zealand A vs India A, 2nd Unofficial Test Day-3 Live: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन शुरू हो चुका है. तीसरे दिन के खेल में न्यूजीलैंड ए की टीम 3 विकेट पर 218 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ा रही है. आज के खेल में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी करते हुए मेजबान टीम को नई गेंद से झटके दिए हैं.Amazon Prime DayTop Deals InsideLIVE: मुकेश कुमार ने इंडिया ए को दिलाई 8वीं सफलता, क्लार्क 41 रन बनाकर आउटZoomमोहम्मद सिराज

NZ A vs IND A Live Update Day-3: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के बीच दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है. खेल के दूसरे दिन का जब खेल समाप्त हुआ था, तब न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 218 रन बनाए थे. वहीं, इंडिया ए के पास 128 रनों की बढ़त हासिल थी. तीसरे दिन के खेल में नई गेंद से भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए लंच ब्रेक तक कीवी टीम का स्कोर 7 विकेट पर 291 रन कर दिया. इस मैच के तीसरे दिन इंडिया ए के लिए मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. ऐसे में इस मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ.

मुकेश कुमार ने क्रिस्टन क्लार्क को किया आउट

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए 8वां विकेट हासिल किया है. मुकेश ने सेट हो चुके बल्लेबाज क्रिस्टन क्लार्क को अपना शिकार बनाया. क्लार्क 68 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए.

न्यूजीलैंड ए का स्कोर 300 रनों के पार 

इंडिया ए के खिलाफ अपनी पहली पारी में न्यूजीलैंड ए ने 300 रन के आंकड़े को पार कर लिया है. कीवी टीम के लिए क्रिस्टन क्लार्क फ्रेजर शीट क्रीज पर खड़े हैं.

तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ए का स्कोर 7 विकेट पर 291

न्यूजीलैंड ए की टीम ने तीसरे दिन लंच ब्रेक तक 7 विकेट पर 291 रन बना लिए हैं. कीवी टीम के लिए क्रिस्टन क्लार्क 16 रन और  फ्रेजर शीट बिना खाता खोले लौटे हैं. भारत के पास अभी भी 53 रन की बढ़त है.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 02, 2026, 05:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj