राजस्थान में बारिश की फिर एंट्री, 29-30 अक्टूबर को बदलेगा मौसम, जानें आज कहां बरसेंगे बादल

जयपुर. राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो कभी पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश देखने को मिल रही है. प्रदेश में रविवार, 25 अक्टूबर को मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. हालांकि, इस बार बारिश और आंधी का असर सीमित इलाकों तक ही रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. वहीं, पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल बारिश की संभावना कम है. राहत की बात यह है कि मौसम विभाग की ओर से 25 अक्टूबर के लिए किसी भी जिले में मौसम की चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, अक्टूबर के आखिरी दिनों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है. 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में किसानों और आम लोगों को आगामी दिनों के मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने की जरूरत है.
राजस्थान में आज अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं
राजस्थान में आज कहां होगी बारिश?
पश्चिमी राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिमी राजस्थान में रविवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर सहित आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना कम है. पिछले मौसम बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे साफ है कि अक्टूबर के आखिरी दिनों में भी पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में दिन के समय गर्मी बनी हुई है.
राजस्थान मौसम अपडेट 24 अक्टूबर https://t.co/bvr5TpkFdv
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 24, 2026



