Health

वजन 1 ग्राम भी नहीं… फायदे इतने जबरदस्त की दर्द और सूजन की हो जाए छुट्टी, जानिए तेजपत्ता के अनगिनत फायदे

Last Updated:October 25, 2026, 06:16 IST

रसोई में आसानी से मिलने वाला तेजपत्ता खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ कई औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. पंकज सिंह कुशवाहा के अनुसार, तेजपत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. जानें सर्दी-जुकाम, बंद नाक और जोड़ों के दर्द में इसके इस्तेमाल से जुड़े फायदे और जरूरी सावधानियां.

बलिया: रसोईघर में आसानी से मिलने वाला तेजपत्ता सेहत के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है. आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. पंकज सिंह कुशवाहा के अनुसार इस छोटे से पत्ते का सही इस्तेमाल कई गंभीर समस्याओं से राहत दिला सकता है. मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी, जुकाम और बंद नाक की समस्या से निपटने के लिए तेजपत्ते को गर्म पानी में डालकर उसकी भाप लेना बेहद असरदार होता है. ऐसा करने से छींक और श्वसन तंत्र से जुड़ी परेशानियों में तुरंत आराम मिलता है.

तेजपत्ते की भाप से सर्दी-जुकाम में राहत

डॉ. पंकज सिंह कुशवाहा ने बताया कि लखनऊ और जयपुर से आयुर्वेद की पढ़ाई पूरी करने वाले और लगभग 8 से 10 वर्ष का अनुभव रखने वाले डॉक्टर कुशवाहा बलिया के शांति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सहायक प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं.

उनके अनुसार तेजपत्ते में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द, शरीर की हल्की सूजन और मोच में राहत देते हैं. तेजपत्ते के पाउडर को घी में मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाने से प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में फायदा मिलता है.

जोड़ों के दर्द और सूजन में फायदेमंद तेजपत्ता

तेजपत्ते में कॉपर, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. इसका पानी या चाय पीने से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं.

तेजपत्ते की खुशबू से तनाव कम करने में मदद

इसके अलावा तेजपत्ते की खुशबू या इसे जलाने से मानसिक तनाव कम होता है और मूड तरोताजा रहता है. हालांकि, किसी भी घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेना बहुत ही जरूरी होता है.

About the AuthorVivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ेंLocation :

Ballia,Ballia,Uttar Pradesh

First Published :

October 25, 2026, 06:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj