Rajasthan

धोरों में पली छोरी दिखाएगी दमखम, प्री-रिपब्लिक डे कैंप में हुआ चयन, अब टॉप-10 में आने की चुनौती

Last Updated:October 25, 2026, 11:30 IST

Premlata Daiya Success Story: बाड़मेर के रेतीले धोरों से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का सपना देख रही प्रेमलता दईया के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है. चौहटन उपखंड के नवातला जेतमाल गांव की प्रेमलता राजकीय कन्या महाविद्यालय बाड़मेर में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा हैं. एनएसएस में दो साल से सक्रिय प्रेमलता का चयन गुरुग्राम में आयोजित नॉर्थ जोन प्री-आरडी कैंप के लिए हुआ है. उनके पिता फोटाराम दईया शिक्षक हैं और मां हेमलता गृहिणी हैं. महाविद्यालय के प्राचार्य मुकेश पचौरी के अनुसार, राजस्थान से 58 स्वयंसेवक इस शिविर में हिस्सा ले रहे हैं. इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 स्वयंसेवकों को दिल्ली में 30 दिवसीय गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेने का अवसर मिलेगा. प्रेमलता का कहना है कि वह अपने गांव, महाविद्यालय और बाड़मेर जिले का नाम रोशन करना चाहती हैं. फिलहाल उनकी नजर अगले चयन चरण पर है.Amazon Prime DayTop Deals Inside

बाड़मेर. रेगिस्तान की धरा की बेटी प्रेमलता दईया ने अपनी प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है. राजकीय कन्या महाविद्यालय बाड़मेर की एनएसएस स्वयंसेविका प्रेमलता का चयन राष्ट्रीय स्तर के नॉर्थ जोन प्री-रिपब्लिक डे कैंप के लिए हुआ है. खास बात यह है कि प्रेमलता अब दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस शिविर में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी. रेत के धोरों से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का सपना अब बाड़मेर की बेटी प्रेमलता साकार करने की राह पर है. एनएसएस की गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली प्रेमलता दईया का चयन नॉर्थ जोन प्री-रिपब्लिक डे कैंप के लिए हुआ है.

खास बात यह है कि इस शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने पर उसे दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस शिविर में शामिल होने का मौका मिलेगा. यह शिविर गुरुग्राम के द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग परिसर में 31 अक्टूबर तक आयोजित होगा. प्रेमलता इस शिविर में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी. महाविद्यालय के प्राचार्य मुकेश पचौरी ने बताया कि प्रेमलता बीए फाइनल ईयर की छात्रा हैं. उनका चयन राजस्थान के 58 एनएसएस स्वयंसेवकों की सूची में हुआ है. चयनित दल में जोधपुर संभाग के आठ स्वयंसेवक शामिल हैं. इनमें बाड़मेर की प्रेमलता भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी. नॉर्थ जोन प्री-आरडी कैंप में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों की प्रतिभा, व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता को परखा जाएगा.

गणतंत्र दिवस शिविर में शामिल होने का अवसर मिलेगा

गुरुग्राम शिविर में भाग लेने वाले राजस्थान के 10 स्वयंसेवकों का आगे चयन किया जाएगा. चयनित स्वयंसेवकों को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 30 दिवसीय गणतंत्र दिवस शिविर में शामिल होने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार बोहरा ने बताया कि प्रेमलता एनएसएस के कार्यो में पिछले 2 साल से सक्रिय हैं. शिविर में प्रतिभागियों का चयन परेड, ड्रिल, व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आधार पर किया जाएगा.

चौहटन के नवातला जेतमाल की रहने वाली है प्रेमलता दईया

प्रेमलता सीमावर्ती चौहटन उपखण्ड क्षेत्र के नवातला जेतमाल निवासी है. उनके पिता फोटाराम दईया शिक्षक है जबकि माता हेमलता गृहणी है. प्रेमलता बताती है कि राष्ट्रीय स्तर के शिविर में चयन होना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है. मेरा सपना है कि मैं गणतंत्र दिवस शिविर तक पहुंचकर अपने महाविद्यालय, गांव और बाड़मेर जिले का नाम रोशन करूं. गुरुग्राम से चयनित स्वयंसेवक नई दिल्ली में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के आवास पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा.About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Barmer,Rajasthan

First Published :

October 25, 2026, 11:30 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj