National

अब जम्‍मू-कश्‍मीर में डोली धरती, दिल्‍ली तक लगे भूकंप के झटके – earthquake in india 5.5 Magnitude tremor hit afghanistan shock felt in jammu kashmir

Last Updated:October 26, 2026, 05:39 IST

Earthquake in India: भारत के साथ ही पड़ोस के कई देशों में हाल के दिनों में भूकंप के कई झटके महसूस किए जा चुके हैं. हिमालय से लेकर हिंदुकुश रेंज तक धरती डोलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. अब अफगानिस्‍तान में 5.5 की तीव्रता का भूकंप आया है. झटके पाकिस्‍तान से लेकर जम्‍मू-कश्‍मीर और दिल्‍ली तक महसूस किए गए.अब जम्‍मू-कश्‍मीर में डोली धरती, दिल्‍ली तक लगे भूकंप के झटकेZoomभारत के कई हिस्‍सों मेंं भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसका केंद्र अफगानिस्‍तान में था. (फाइल फोटो)

Earthquake in India: भारत में एक बार फिर से धरती डोली है. अफगानिस्‍तान में 5 से ज्‍यादा की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसके झटके जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर दिल्‍ली तक महसूस किए गए. पाकिस्‍तान और ताजिकिस्‍तान में भी धरती डोली है. पिछले दो से तीन सप्‍ताह के अंदर भारत और पड़ोस के कुछ देशों में भूकंप के झटके लगातार लग रहे हैं. हिमालय के साथ ही हिंदुकुश रेंज तक में धरती डोल रही है. तिब्‍बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से व्‍यापक पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ था. अफगानिस्‍तान से पहले पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान में भी भूकंप आया था, जिसके झटके भारत के कुछ क्षेत्रों में भी महसूस किए गए थे.

जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान में रविवार देर रात 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और पंजाब समेत कई इलाकों में महसूस किए गए. भूकंप के झटके पड़ोसी देश पाकिस्तान और ताजिकिस्तान में भी महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप 25 अक्टूबर 2026 को भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 14 मिनट 22 सेकंड पर आया था. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में लोगों के बीच हलचल देखी गई. हालांकि, जम्मू-कश्मीर के किसी भी हिस्से से अब तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.

दिल्‍ली-पंजाब में महसूस किए गए झटके

दिल्ली और पंजाब में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर है. पाकिस्तान और ताजिकिस्तान के कुछ हिस्सों में भी धरती हिलने का असर महसूस किया गया. अधिकारियों की ओर से फिलहाल किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है. हिंदुकश रेंज को भी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. अफगानिस्‍तान में पूर्व में भी कई बार ज्‍यादा तीव्रता वाले झटके महसूस किए जा चुके हैं, जिससे व्‍यापक पैमाने पर नुकसान भी हो चुका है. भारत में भी हाल के दिनों में अरुणाचल प्रदेश से लेकर हिमाचल प्रदेश और महाराष्‍ट्र तक में धरती डोल चुकी है.

तिब्‍बत में हुआ था बड़ा नुकसान

गुरुवार 23 अक्‍टूबर 2026 को देर शाम तिब्बत इलाके में 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र नाग्कू से लगभग 190 किलोमीटर (120 मील) पूर्व-उत्तर-पूर्व में और क्षेत्रीय राजधानी ल्हासा से 390 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में एक पहाड़ी इलाके में था. चीन सेंट्रल टेलीविजन ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया था कि इस आपदा में 46 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बताई गई थी. इसके अलावा 339 घर ढह गए या क्षतिग्रस्त हो गए.

About the AuthorManish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ेंLocation :

Jammu,Jammu and Kashmir

First Published :

October 26, 2026, 05:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj