Chana Komaai Paratha Recipe: आलू-गोभी नहीं, इस बार नाश्ते में बनाएं चना कोमई के चटपटे पराठे, मिनटों में करें तैयारी

Last Updated:October 26, 2026, 08:01 IST
Chana Komaai Paratha Recipe: आलू और गोभी के पराठों से हटकर इस बार नाश्ते में बनाएं चना कोमई के स्वादिष्ट और पौष्टिक पराठे. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चने को उबालकर प्याज, लहसुन और देसी मसालों के साथ भूनकर चटपटी स्टफिंग तैयार की जाती है. धौलपुर की गृहणी प्रभा शर्मा ने बताया कि भीगे चने को उबालकर पीसने के बाद घी और मसालों में पकाएं, फिर आटे की लोई में भरकर कुरकुरा पराठा सेंक लें. इसे दही, लहसुन की चटनी या आलू की सब्जी के साथ नाश्ते या टिफिन में परोसा जा सकता है.
Dholpur: आलू, बथुआ, पालक, पनीर और फूलगोभी के पराठे तो आपने अक्सर खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ‘चना कोमई’ के स्वादिष्ट पराठे चखे हैं? अगर नहीं, तो इस बार नाश्ते में कुछ नया और सेहतमंद ट्राई करें. चना कोमई के पराठे न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान है. उबले चने, बारीक कटे प्याज, लहसुन और भारतीय चटपटे मसालों से तैयार होने वाले इन पराठों को आप सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर या रात के खाने में भी आसानी से शामिल कर सकते हैं.
चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो दिनभर शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है. धौलपुर की गृहणी प्रभा शर्मा से जानिए चना कोमई के पराठे बनाने की सबसे आसान और झटपट रेसिपी.
चना कोमई पराठा बनाने की सामग्री
चना: 1 कप (4-5 घंटे भीगा हुआ)
प्याज: 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
लहसुन: 5-6 कलियां (दरदरी कूटी हुई)
हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)
मसाले: जीरा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक
अन्य: देसी घी और गेहूं का गूंथा हुआ नरम आटा
स्टफिंग तैयार करने की विधिगृहणी प्रभा शर्मा के अनुसार, चना कोमई के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले चने को करीब 4 से 5 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद चने को पानी से निकालकर कुकर में एक चम्मच नमक के साथ तीन सीटी आने तक उबाल लें. चने उबलने के बाद उन्हें मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें. अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें दो चम्मच घी गरम करें. घी गरम होने पर जीरे का तड़का लगाएं, फिर लहसुन, प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं. सभी मसालों को पकाने के बाद इसमें पिसे हुए चने डालकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें. पराठों में भरने के लिए चने की स्वादिष्ट ‘कोमई’ स्टफिंग बनकर तैयार है.
पराठे सेकने की प्रक्रियागेहूं के आटे में पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें और इसे 5 मिनट के लिए ढककर सेट होने दें. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें थोड़ा सा बेल लें. लोई के बीच में तैयार की गई चने की स्टफिंग रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद करके गोल पराठा बेल लें. अब गरम तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ देसी घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
किसके साथ परोसें?चना कोमई के गरमा-गरम पराठों को आप आलू की रसेदार सब्जी, लहसुन-टमाटर की तीखी चटनी या ठंडे दही के साथ परोस सकते हैं. यह पराठे बच्चों के टिफिन बॉक्स और घर आए मेहमानों को परोसने के लिए एक बेहतरीन और पौष्टिक विकल्प हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
October 26, 2026, 08:01 IST



