‘अपने धर्म से प्यार करो पर…’, पवित्रा पुनिया ने प्रोटेस्ट पर जताई आपत्ति, जेन-Z और मुस्लिमों से की खास अपील

Last Updated:October 26, 2026, 11:10 IST
Pavitra Punia: पवित्रा पुनिया देशभर में हो रहे प्रोटेस्ट का शुरुआत से विरोध कर रही हैं. वो शुरुआत से इसपर अपनी नाराजगी जाहिर करती रही हैं. अब लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस ने देश के जेन-जी और मुस्लिमों से गुमराह न होने और एकता बनाये रखने की अपील की है. वो कहती हैं कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स युवाओं को गुमराह कर रहे हैं.
पवित्रा पुनिया ने युवाओं से की अपील. (फोटो साभार इंस्टाग्राम pavitrapunia_)
नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. पवित्रा किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी बात कहने से हिचकिचाती नहीं हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की थी जिसकी वजह से वो काफी ट्रोल हुई थीं. अब एक बार फिर पवित्रा पुनिया ने देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर आपत्ति जताते हुए देशभर के जेन-जी और मुस्लिमों से एकता की अपील की है.
पवित्रा ने वीडियो में दावा किया कि विरोध-प्रदर्शनों के कारण त्योहारों के दौरान बाजार और कारोबार को करीब 3000 करोड़ रुपये का नुकसान होने की खबरें सामने आई हैं. हालांकि अभिनेत्री की ओर से बताए गए इस आंकड़े की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने शुरुआत में विरोध-प्रदर्शन को गलत बताया था, तब उनकी बात का काफी मजाक बनाया गया था.
पवित्रा पुनिया ने किया प्रोटेस्ट का विरोध
पवित्रा पुनिया ने लोगों से आर्थिक चुनौतियों को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए कहा कि किसी वीडियो या बयान पर हंसने से पहले उसके पीछे की वजह को समझना जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘सोचिए, समझिए, बहस कीजिए और उसके बाद कुछ बोलिए’. एक्ट्रेस ने उन लोगों का भी जिक्र किया, जिन्हें रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. उनके मुताबिक, किसी भी आंदोलन या कदम के व्यापक असर के बारे में भी सोचा जाना चाहिए.
एक्ट्रेस ने जेन-जी से की अपील
पवित्रा ने जेन जी पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर कई लोग मनगढ़ंत बातें फैलाकर युवाओं को प्रभावित कर रहे हैं. अभिनेत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी काफी समझदार है और देश-दुनिया में होने वाली घटनाओं की जानकारी रखती है, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर मौजूद कंटेंट से प्रभावित हो सकती है.
एक्ट्रेस ने खास तौर पर इन्फ्लुएंसर्स से युवाओं को गलत या अधूरी जानकारी के जरिए प्रभावित नहीं करने की अपील की. उन्होंने देश के मुस्लिमों से भी अपील की. वो कहती हैं कि वो एक गर्वित हिंदू हैं. खुद को गर्वित हिंदू बताते हुए कहा कि उन्हें मुस्लिम सोशल मीडिया यूजर्स के भी कई कमेंट मिले हैं और उन्हें किसी समुदाय से कोई परेशानी नहीं है.
अभिनेत्री ने अपने मोहल्ले का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अलग-अलग धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं. पवित्रा ने कहा कि लोगों को अपने धर्म से प्यार करने के साथ दूसरे व्यक्ति के धर्म का भी सम्मान करना चाहिए. उन्होंने देश की एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि भारत अलग-अलग समुदायों को एक साथ जोड़ने वाला देश है और इस आपसी भाईचारे को बरकरार रखा जाना चाहिए.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
October 26, 2026, 11:10 IST



