Rajasthan

Jaipur News: दिवाली बाद दूर होगी पानी की किल्लत, जयपुर की 56 कॉलोनियों को मिलेगा बीसलपुर का पानी

जयपुर. पृथ्वीराज नगर फेज-द्वितीय की 56 कॉलोनियों में रहने वाले 35 हजार से अधिक लोगों के लिए राहत की खबर है. दिवाली के बाद इन कॉलोनियों में बीसलपुर का पानी पहुंचने की उम्मीद है, इसके लिए जलदाय विभाग और बीसलपुर प्रोजेक्ट के इंजीनियर तैयारियों में जुटे हैं. योजना के तहत क्षेत्र में बनी चार पानी की टंकियों से सप्लाई शुरू की जाएगी. साथ ही बीसलपुर सिस्टम से करीब एक करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है, इससे लंबे समय से पानी की नियमित सप्लाई का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

पृथ्वीराज नगर फेज-द्वितीय में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जयसिंहपुरा, बासड़ी स्कूल, सिंवार गौशाला और कृष्णा वन विस्तार क्षेत्र में 20-20 लाख लीटर क्षमता की टंकियां बनाई गई हैं. इन टंकियों के माध्यम से आसपास की आवासीय कॉलोनियों में पानी पहुंचाया जाएगा. संबंधित क्षेत्रों में जलदाय विभाग ने नए जल कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, ताकि सप्लाई शुरू होने पर अधिक से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल सके.

50 टंकियों से सप्लाई, फिर भी पानी का इंतजार

पृथ्वीराज नगर फेज-द्वितीय में बीसलपुर प्रोजेक्ट विंग अब तक 50 टंकियों से पानी की सप्लाई शुरू कर चुका है, इसके बावजूद कई कॉलोनियों में पेयजल की समस्या बनी हुई है. यहां कुछ इलाकों में लोगों को चार दिन में केवल एक बार पानी मिल रहा है. ऐसे में चार नई टंकियों से सप्लाई शुरू होने और अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने की योजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बढ़ने और मौजूदा व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है.

इन कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

जयसिंहपुरा टंकी: ऑरेंज सिटी, नारायण कॉलोनी, नारायण विहार, हरि कुंज, गोविंद विल्स, रॉयल सिटी, नारायण विहार ब्लॉक, रिबालू रेजीडेंसी, अदवादी की ढाणी, नीलकंठ कॉलोनी, री रेजीडेंसी, हीरा महाराज पंडित की ढाणी, जयसिंहपुरा विलेज, प्रेम मार्ग कॉलोनी, बीड की ढाणी और आवासीय कॉलोनी को लाभ मिलेगा.

सिंवार टंकी: हनुमान नगर, विनायक विहार, गौतम विहार, मारूति नगर, अंशिका विहार, गणेश नगर-16, सुशांत विहार, पटेल नगर, मारूति नगर विस्तार, रूप विहार, श्री बालाजी विहार, बूची की ढाणी, गणपति कॉलोनी, हनुमान वाटिका, अनुराग कॉलोनी, रिप विहार, गोविंद विहार, बाला विहार, जालिंधा नगर और शिव नगर कॉलोनी को फायदा होगा.

बासड़ी स्कूल टंकी: श्री गणेश विहार, श्याम सरोवर, हंस वाटिका, संता कुंज विहार, मंगल विहार और गोकुल कृष्णम रेजीडेंसी में पानी पहुंचेगा.

कृष्णा वन टंकी: मुकुंद वाटिका, रामपुरा, द्वारिका प्रीमियम रेजीडेंसी, पंडित की ढाणी, मीणा की ढाणी और भोजियावास सहित आसपास के क्षेत्रों को लाभ मिलेगा. दिवाली के बाद प्रस्तावित सप्लाई शुरू होने से पृथ्वीराज नगर फेज-द्वितीय की पेयजल व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है. हालांकि, लोगों को नियमित और पर्याप्त पानी मिलने के लिए अतिरिक्त जलापूर्ति योजना का प्रभावी संचालन जरूरी होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj