Rajasthan

कहानी चित्तौड़गढ़ के चंट मुनीम की, लूट की कहानी गढ़ी पर पुलिस ने मारा ऐसा धोबी पछाड़ कि हो गया चारों खाने चित्त

Last Updated:October 27, 2026, 11:39 IST

Chittorgarh News : चित्तौड़गढ़ जिले में एक मुनीम की काली करतूत सामने आई है. मुनीम ने अपने ही मालिक से लाखों रुपये ऐंठने के लिए करीब 20 लाख रुपये लूट की झूठी कहानी रच डाली. लेकिन पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तो मुनीम की चालबाजी सामने आ गई. पुलिस ने महज तीन घंटे में केस का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर राशि बरामद कर ली है. कहानी चित्तौड़गढ़ के चंट मुनीम की, पुलिस के धोबी पछाड़ में उलझाZoomपुलिस ने मुनीम की ओर से छिपाए गए करीब 20 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं.

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ के सदर थाना इलाके में एक मुनीम ने अपने ही मालिक से लाखों रुपये ऐंठने का प्लान बनाया लेकिन वह ज्यादा समय तक चल नहीं पाया. मुनीम ने मालिक के करीब 20 लाख रुपयों की लूट हो जाने की मनगढ़त कहानी रची थी. मुनीम की बात पर विश्वास करके भारी भरकम पुलिस फोर्स वारदात का खुलासा करने में जुट गई. लेकिन बाद में पुलिस को अहसास हुआ है कि मुनीम उनको बेवकूफ बना रहा है. इस पर पुलिस ने भी उसे ‘धोबी पछाड़’ देने की ठान ली. पुलिस दूसरी ट्रिक से मुनीम से पूछताछ की तो वह उनके जाल में फंस गया. पुलिस ने महज तीन घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर न केवल कैश बरामद कर लिया बल्कि आरोपी को भी तत्काल गिरफ्तार कर लिया. आरोपी रुपये ऐंठकर उनसे दिवाली पर नई गाड़ी खरीदना चाहता था.

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को सदर थाना इलाके में करीब 20 लाख रुपये की लूट हो जाने की सूचना मिली थी. वारदात स्थल बोजुंदा से आगे कोटा उदयपुर हाईवे पास बताया गया. फरियादी बालकिशन पूर्बिया ने पुलिस को बताया कि वह कानोड़ इलाके के खेताखेड़ा का रहने वाला है. वह सिंचाई विभाग के ठेकेदार के यहां मुनीम के रूप में काम करता है. वह सोमवार को 19 लाख 83 हजार रुपये लेकर बस्सी से बाइक पर लेकर धरियावद के लिए रवाना हुआ था. उसी दौरान हाईवे पर 3 लोग मुंह पर कपड़ा लगाकर आए और उसे बाइक से गिरा दिया. बाद में उसके बैग में रखे 19 लाख 83 हजार रुपये लूटकर ले गए.

एसपी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाईलूट की बड़ी वारदात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र जोधा और पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह के निर्देशन में तुरंत एक टीम का गठन कर उसे लूटकांड का खुलासा करने के लिए एक्टिव किया. पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह की टीम और जिला स्पेशल टीम ने मौका मुआयना कर घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई.

मनोवैज्ञानिक तरीके से हुई पूछताछ फंस गया मुनीमघटनास्थल पर मिले साक्ष्यों से प्रथमदृष्टया ही जाहिर हो गया था कि मामले में कुछ झोल है. मुनीम की ओर से लूट की कहानी मनगढ़ंत रूप से बनाई है. वह खुद अपने मालिक के रुपये हड़पना चाहता है. उसने लूट की कहानी रचकर रुपये छिपा दिए और अपना मोबाइल फोड़ कर कहीं डाल दिया है. पुलिस ने जब मुनीम से बातचीत की तो उसकी बातों में कई जगह विरोधाभास सामने आया. बाद में पुलिस ने मुनीम से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो पूरी पिक्चर क्लियर हो गई.

पुलिस ने मोबाइल और बाइक भी बरामद कीजांच में पता चला कि मुनीम दिवाली पर स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदने का मानस बना रहा था. इसके लिए रुपयों का जुगाड़ करने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी रची थी. उसने मनगढ़त योजना बनाकर रुपयों को पुलिया के पास झाड़ियों में छिपा दिया था. किसी को शक नहीं हो इसके लिए अपने मोबाइल को फोड़कर रोड के साइड में फेक दिया. भेद खुलने पर मुनीम ने पुलिस के सामने पूरे प्लान का खुलासा कर दिया. पुलिस ने मुनीम बालकिशन की निशानदेही पर उसकी ओर से छिपाए गए 19 लाख 83 हजार रुपये बरामद कर लिए. वहीं उसका फूटा हुआ मोबाइल और बाइक को भी बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपी बालकिशन पूर्बिया को गिरफ्तार कर लिया है.

About the Authorसंदीप राठौड़

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Chittaurgarh,Chittaurgarh,Rajasthan

First Published :

October 27, 2026, 11:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj