वैभव सूर्यवंशी का तूफान थामने वाले मैथ्यू फिशर कौन हैं? जानें बिहार के लाल को कैसे फंसाया

Last Updated:October 27, 2026, 22:21 IST
Who Is Matthew Fisher Dismissed Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में कीवी तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर ने शानदार प्रदर्शन किया. फिशर ने अपनी पहली ही गेंद पर भारत के खतरनाक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया. सूर्यवंशी ने मात्र 19 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली. डेरिल मिचेल के शानदार कैच ने इस बड़ी साझेदारी को तोड़ा, जिससे न्यूजीलैंड को अहम सफलता मिली. मैथ्यू फिशर ने वैभव के अरमानों पर फेरा पानी.
नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर कब कौन सा नया सितारा चमक उठे. यह कोई नहीं जानता. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. कीवी टीम के युवा तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर ने इस मुकाबले में कुछ ऐसा कर दिखाया कि पूरी दुनिया की निगाहें उन पर टिक गईं. भारत के खिलाफ इस रोमांचक मुकाबले में फिशर ने अपनी रफ्तार और शानदार गेंदबाजी से महफिल लूट ली. खासकर जब उन्होंने भारतीय पारी के सबसे खतरनाक दिख रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन की राह दिखाई.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की इस आक्रामक पारी के दौरान एक ऐसा मोड़ आया. जिसने मैच का रुख बदल दिया. भारत के युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर उतरते ही बेहद आक्रामक अंदाज में खेल रहे थे. उन्होंने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मात्र 19 गेंदों पर 236.84 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 45 रन कूट डाले. वैभव अपनी इस तूफानी पारी से भारतीय टीम को एक बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे और ओपनिंग साझेदारी खतरनाक रूप ले चुकी थी. दोनों बल्लेबाजों ने महज 44 गेंदों पर ही 133 रन की शतकीय साझेदारी कर डाली थी. न्यूजीलैंड के गेंदबाज इस साझेदारी को तोड़ने के लिए संघर्ष कर रहे थे. तभी कप्तान ने गेंद मैथ्यू फिशर (Matthew Fisher) के हाथों में सौंपी. फिशर ने अपनी पहली ही गेंद पर कमाल दिखाते हुए इस रिकॉर्ड साझेदारी को तोड़ दिया और न्यूजीलैंड को मैच में बेहद जरूरी ब्रेकथ्रू दिलाया.
पहली ही गेंद पर किया कमालमैथ्यू फिशर ने इस मुकाबले में शानदार शुरुआत की और मैच की अपनी पहली ही गेंद पर सफलता हासिल कर ली. ओवर द विकेट गेंदबाजी करते हुए फिशर ने लेग स्टम्प की दिशा में एक फुल गेंद फेंकी. वैभव सूर्यवंशी इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलकर मैदान के बाहर भेजना चाहते थे. लेकिन वह गेंद से ठीक से संपर्क नहीं कर सके. हवा में गई यह गेंद लांग-ऑन की तरफ गई. जहां डीप से दौड़कर आए अनुभवी डेरिल मिचेल ने एक बेहतरीन कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया. इस तरह फिशर और मिचेल की जोड़ी ने भारत के इस खतरनाक विस्फोटक बल्लेबाज को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया.
कौन हैं मैथ्यू फिशर? लंबाई और रफ्तार बनाती है उन्हें खासन्यूजीलैंड के मैथ्यू फिशर एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. जो अपनी शानदार गति के लिए जाने जाते हैं. उनकी लंबाई 6 फीट 2 इंच है. जो उन्हें अन्य गेंदबाजों पर एक अतिरिक्त बढ़त देती है. इस बेहतरीन शारीरिक बनावट और कद-काठी के कारण वह पिच से अच्छी बाउंस और रफ्तार हासिल करने में कामयाब रहते हैं. उनकी यही पेस और गेंदबाजी शैली न्यूजीलैंड क्रिकेट सर्किट में आकर्षण का केंद्र रही है.
फिशर के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की बात करें तो उनके सफर की असली चमक अगस्त 2025 में देखने को मिली थी. जब वह जिम्बाब्वे दौरे पर न्यूजीलैंड टीम के साथ यात्रा करने गए थे. इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2026 में चट्टोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. इस मुकाबले में उनके साथ नाथन स्मिथ ने भी डेब्यू किया था. भारत के खिलाफ इस तीसरे टी20 मैच में उन्हें तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को मैनेज करने की रणनीति के तहत टीम में शामिल किया गया था. और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया.
कैसा रहा है मैथ्यू फिशर का क्रिकेट करियर और आंकड़ेअगर मैथ्यू फिशर के क्रिकेट करियर आंकड़ों पर नजर डाली जाए. तो यह युवा गेंदबाज धीरे-धीरे अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. फिशर ने अपने टी20 करियर में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले हैं और अपनी गेंदबाजी से 27 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इस फॉर्मेट में उनका गेंदबाजी औसत और 9.25 की इकोनॉमी रेट उनके संघर्ष और आक्रामक गेंदबाजी रवैया को दर्शाती है. टी20 के अलावा सीमित ओवरों के अन्य प्रारूपों में भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. वह न्यूजीलैंड की तरफ से अब तक 3 वनडे मैच खेल चुके हैं. इन एकदिवसीय मुकाबलों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 3 बल्लेबाजों को आउट किया है और उनका इकोनॉमी रेट बेहद किफायती 4.94 का रहा है. जो यह साबित करता है कि वह लंबे प्रारूप में भी रन रोकने में माहिर हैं.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 27, 2026, 22:20 IST



