सैंडपेपर दे दूं क्या? केपटाउन में फैंस ने लिए नाथन लियोन के मजे, वायरल हुआ फनी वीडियो

होमखेलक्रिकेट
सैंडपेपर दे दूं क्या? केपटाउन में फैंस ने लिए नाथन लियोन के मजे, वीडियो वायरल
Last Updated:October 28, 2026, 20:10 IST
केपटाउन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में फैंस ने नाथन लियोन के मजे ले लिए. लियोन जब बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे तो कुछ साउथ अफ्रीकी फैंस ने उन्हें सैंडपेपर ऑफर किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. साथ ही सैंडपेपर गेट कांड की याद भी ताजा हो गई. नाथन लियोन को सैंडपेपर ऑफर करते हुए फैंस
नई दिल्ली: साल 2018 में सैंडपेपर गेट कांड के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार साउथ अफ्रीका दौरे पर आई है. यह घटना केपटाउन टेस्ट में हुई थी. वहीं, मौजूदा सीरीज में दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच भी केपटाउन में ही खेला जा रहा है. ऐसे में साउथ अफ्रीकी फैंस उस मशहूर सैंडपेपर गेट कांड की याद दिलाकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को खूब चिढ़ा रहे हैं. उसी से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है.
वायरल हो रहे एक वीडियो में एक साउथ अफ्रीकी फैन नाथन लियोन को सैंडपेपर ऑफर करता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, लियोन ने इसे मामले को बहुत अच्छे से संभाला और इसे मजाक में लेकर टाल दिया, लेकिन क्रिकेट फैंस को 8 साल पहले की सैंडपेपर की उस घटना की याद जरूर ताजा हो घई. दिलचस्प बात यह है कि 2018 में केपटाउन टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल किया था. इस बड़े विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीन खिलाड़ियों, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को 12 महीने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन कर दिया गया था, जबकि कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने 9 महीने का बैन झेला था.
South African crowd offering sandpaper to Nathan Lyon 😭 https://t.co/zvnRHJ480W



