Rajasthan

800 सीसीटीवी खगाले, नेपाल-बिहार तक दबिश, RADO शोरूम से 5 करोड़ की चोरी मामले में दो गिरफ्तार

Last Updated:October 28, 2026, 12:14 IST

जयपुर के टोंक रोड पर स्थित फेमस ब्रांड RADO के शोरूम में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश हो गया है. चोरों ने 251 कीमती घड़ियां उड़ा ली थीं, जिनकी कीमत करीब 4 से 5 करोड़ रुपये आंकी गई है. बजाज नगर पुलिस ने इस मामले में बिहार के रहने वाले दो आरोपियों को मोतिहारी से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस अब उनके बाकी साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है.800 सीसीटीवी खगाले, नेपाल-बिहार तक दबिश, RADO शोरूम चोरी मामले में दो गिरफ्तारZoom

जयपुर. राजधानी जयपुर में RADO शोरूम से 251 महंगी घड़ियां चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बजाज नगर थाना पुलिस ने बिहार निवासी अजय प्रसाद और दिनेश पासवान को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. चोरी हुई घड़ियों की कीमत करीब 4 से 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

यह वारदात टोंक रोड स्थित RADO शोरूम में हुई थी. मामले की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई थीं. आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 800 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके बाद बिहार और नेपाल में करीब 50 जगहों पर दबिश दी गई. आखिरकार, दोनों आरोपियों को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी में गैंग के और कौन-कौन से लोग शामिल थे और चोरी की गई घड़ियां कहां हैं. डीसीपी जयपुर ईस्ट रंजीता शर्मा ने गिरफ्तारी की जानकारी दी है.

8 लोगों ने नाम आए सामने

दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस जांच में इस वारदात में शामिल होने के संदेह में 8 लोगों के नाम सामने आए हैं. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जांच का अगला मकसद गैंग के अन्य सदस्यों का पता लगाना और चोरी की गई 251 घड़ियों को बरामद करना है.

डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा के मुताबिक, शोरूम मालिक की शिकायत पर बजाज नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था. वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमें बनाईं. पुलिस ने शोरूम के आसपास लगे कैमरों के अलावा रास्तों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली. जांच के दौरान पुलिस टीमें जयपुर, कोटपूतली, गुरुग्राम, दिल्ली और गाजियाबाद समेत 50 से ज्यादा जगहों पर पहुंचीं.

बिहार नेपाल तक दबिश

पुलिस ने नेपाल के बीरगंज और रक्सौल बॉर्डर इलाके में भी निगरानी रखी. जांच के दौरान पुलिस बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन क्षेत्र तक पहुंची. यहां आरोपियों की तस्वीरों के आधार पर उनकी पहचान की गई. पुलिस ने अजय प्रसाद जायसवाल और दिनेश पासवान को गिरफ्तार किया है.

About the AuthorLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 28, 2026, 12:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj