Sports

राश‍िद खान का व‍िश्‍व कीर्तिमान…टी20 इंटरनेशनल में 200 व‍िकेट लेने वाले दुन‍िया के पहले गेंदबाज बने

होमखेलक्रिकेट

राश‍िद खान का व‍िश्‍व कीर्तिमान, टी20 में 200 व‍िकेट लेकर रचा इत‍िहास

Last Updated:October 30, 2026, 00:54 IST

Rashid khan world records: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए. मैच में अजमतुल्लाह उमरजई के शानदार शतक (116) के दम पर अफगानिस्तान ने 221 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के नाबाद 106 रनों के बावजूद टीम 202 रन ही बना सकी और अफगानिस्तान ने मुकाबला 19 रनों से जीत लिया.राश‍िद खान का व‍िश्‍व कीर्तिमान, टी20 में 200 व‍िकेट लेकर रचा इत‍िहास Zoomराश‍िद खान ने टी20 में पूरे क‍िए 200 वि‍केट.

नई द‍िल्‍ली. क्रिकेट जगत में एक बार फिर अफगानिस्तान के करिश्माई लेग स्पिनर और पूर्व कप्तान राशिद खान ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में राशिद खान ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जो आज तक मेंस इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भी गेंदबाज ने नहीं किया था. अपनी फिरकी के जाल में बल्लेबाजों को फंसाने वाले इस धुरंधर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए.

यह ऐतिहासिक पल मैच के नौवें ओवर में आया, जब राशिद खान (Rashid Khan) ने अपनी शानदार फिरकी से जिम्बाब्वे के बल्लेबाज तदीवानाशे मारुमानी को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. मारुमानी मात्र 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे और इसी के साथ राशिद के विकेटों का दोहरा शतक पूरा हो गया. इस मुकाबले में राशिद ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 29 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट चटकाया. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन और टीम के अन्य खिलाड़ियों के दम पर अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 19 रनों से हराकर तीन मैचों की इस टी20 सीरीज में अपनी अजय बढ़त बना ली और लगातार आठवीं बार जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज पर कब्जा जमाया. जिम्बाब्वे की टीम आज तक अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी टी20 सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है.

अजमतुल्लाह उमरजई और सिकंदर रजा की आतिशी पारियांशारजाह के मैदान पर इस मैच में रनों की बरसात देखने को म‍िली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. अफगानिस्तान के लिए स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बारिश कर दी. उन्होंने मात्र 50 गेंदों पर 5 चौकों और 12 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 116 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली, जिसने मैच की दिशा तय कर दी.

222 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने भी हार नहीं मानी. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने एक कप्तान के रूप में बेहतरीन जुझारूपन दिखाते हुए नाबाद 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी 56 गेंदों की पारी में 5 चौके और 9 छक्के जड़े. हालांकि, सिकंदर रजा का यह संघर्षपूर्ण शतक भी जिम्बाब्वे को जीत नहीं दिला सका और पूरी टीम 20 ओवरों में 5 विकेट पर 202 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान ने अंततः यह रोमांचक मुकाबला 19 रनों से अपने नाम कर लिया.

राशिद खान का शानदार करियर और आंकड़े28 वर्षीय लेग स्पिनर राशिद खान ने यह ऐतिहासिक मील का पत्थर अपने 120वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में छुआ है. टी20 फॉर्मेट में उनका गेंदबाजी रिकॉर्ड बेहद खौफनाक और शानदार रहा है. राशिद का टी20 अंतरराष्ट्रीय में औसत महज 13.96 का है, जबकि उनकी इकॉनमी रेट मात्र 6.13 की है, जो इस फॉर्मेट में किसी भी गेंदबाज के लिए किसी सपने से कम नहीं है. उनके इस शानदार करियर रिकॉर्ड में दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है.

शीर्ष पर राशिद, बाकी गेंदबाज मीलों पीछेइस शानदार उपलब्धि के साथ ही राशिद खान पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की ल‍िस्‍ट में काफी आगे निकल चुके हैं. वह 200 विकेटों के साथ इस सूची में नंबर एक की कुर्सी पर पूरी मजबूती से काबिज हैं. उनसे दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के आदिल राशिद 39 विकेट पीछे हैं, जो राशिद खान के दबदबे को पूरी तरह साबित करता है.

वनडे क्रिकेट में भी रच चुके हैं इतिहासयह पहला मौका नहीं है जब राशिद ने इस तरह का कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया हो. इससे पहले, पिछले साल अक्टूबर में अबू धाबी में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले के दौरान राशिद खान वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी 200 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज बने थे.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 30, 2026, 00:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj