बुमराह को बेस्ट बॉलर नहीं मानते वकार यूनुस, बोले टेस्ट में जस्सी जैसे बहुत हैं, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने बताया स्टार्क को नंबर 1 गेंदबाज

होमखेलक्रिकेट
बुमराह को बेस्ट बॉलर नहीं मानते वकार यूनुस, बोले टेस्ट में जस्सी जैसे बहुत हैं
Last Updated:October 29, 2026, 19:58 IST
waqar on bumrah: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस वैसे तो बुमराह की काबिलियत के कायल हैं. लेकिन, टेस्ट क्रिकेट को लेकर उनकी राय बाकी फॉर्मेट से अलग है. वकार का मानना है कि वनडे और टी20 में बुमराह का कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्हें अभी और साबित करना बाकी है.जसप्रीत बुमराह को टेस्ट का बेस्ट बॉलर नहीं मानते वकार यूनुस, बताई वजह
नई दिल्ली. जिसकी गेंदबाजी जीत की गारंटी माना जाता है. जिसके ओवर की 6 गेंद ना जाने कितने सवाल बल्लेबाजों के दिमाग को परेशान करते है, जिसकी यॉर्कर देखना एक तरह का ट्रीट होता है और जिसकी गेंदबाजी देखने के लिए वसीम अकरम टिकट लेकर मैदान पर जाने को तैयार हो उसी गेदंबाज की काबलियत पर पाकिस्तान का एक और तेज गेंदबाज सवाल खड़े करता है. बात कर रहे है वकार यूनुस की जो जसप्रीत बुमराह के बारे में जो राय रखते है उससे भारतीय फैंस नराज हो सकते है.
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस वैसे तो बुमराह की काबिलियत के कायल हैं. लेकिन, टेस्ट क्रिकेट को लेकर उनकी राय बाकी फॉर्मेट से अलग है. वकार का मानना है कि वनडे और टी20 में बुमराह का कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्हें अभी और साबित करना बाकी है. वकार ने कहा कि मौजूदा दौर में व्हाइट बॉल क्रिकेट में बुमराह के लेवल का गेंदबाज मिलना मुश्किल है. खासकर बड़े मुकाबलों में दबाव के बीच विकेट निकालने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है. वकार के मुताबिक, वनडे और टी20 में बुमराह अक्सर ऐसे समय पर टीम के काम आते हैं, जब कप्तान को विकेट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है.
टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट नहीं है बुमराह
पाकिस्तान के लिए 87 टेस्ट में 373 विकेट लेने वाले वकार यूनुस ने टेस्ट क्रिकेट में बुमराह के अनुभव और उनके खेले गए मैचों की संख्या का भी जिक्र किया. चोटों और वर्कलोड मैनेजमेंट के वजह से बुमराह इस फॉर्मेट में कई दूसरे तेज गेंदबाजों जितने मुकाबले नहीं खेल पाए हैं. वकार ने मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों का नाम लेते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को भी ध्यान में रखना चाहिए. लेकिन, ये वकार की अपनी राय है और इससे बुमराह की उपलब्धियां कम नहीं हो जातीं. 2018 में टेस्ट डेब्यू करनेवाले बूमराह ने 52 मैच में 234 विकेट लिए है. 19.79 की औसत के साथ बुमराह ने 16 बार एक पारी में 5 विकेट लिए हा.
मिचेल स्टार्क और हेजवुड को बताया बेहतर
यॉर्कर किंग के नाम से जाने जाने वाले वकार यूनुस ने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और हेजलवुड का ज्यादा बेहतर टेस्ट बॉलर बताया. वकार ने कहा कि ये दोनों नियमित रूप से ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते है और उनका टेस्ट रिकॉर्ड बेमिसाल है. स्टार्क ने 2011 में डेब्यू किया और 110 टेस्ट मैचों में 457 विकेट लिए. वहीं 2004 में डेब्यू करने वाले जोस हेजलवुड ने 81 टेस्ट में 312 विकेट लिए है.
About the AuthorRajeev MishraAssociate editor
राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 29, 2026, 19:58 IST



