Health

डॉ. श्रीराम नेने पत्नी माधुरी दीक्षित के साथ इन 6 नियमों का करते हैं पालन, फिटनेस से लेकर मूड तक सब रहता है चकाचक

Dr Shriram Nene Healthy Habits: अच्छी सेहत के लिए महंगे जिम, मुश्किल डाइट या हर नए फिटनेस ट्रेंड को फॉलो करना जरूरी नहीं है. कई बार रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद कर सकती हैं. एक्टर माधुरी दीक्षित के पति और हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम माधव नेने भी इसी बात पर जोर देते हैं. उनका मानना है कि खानपान में संतुलन, दिनभर एक्टिव रहना और अच्छी नींद जैसी आदतें सेहत का ख्याल रखने में अहम भूमिका निभाती हैं.

23 अक्टूबर को Mashable India को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पत्नी माधुरी के साथ अपनाई जाने वाली लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतों के बारे में बताया. इनमें खाने की मात्रा पर ध्यान देने से लेकर भोजन के बाद टहलने और सोने का नियमित समय रखने तक की बातें शामिल हैं.

1. खानपान पर दें खास ध्यान

डॉ. नेने के मुताबिक, अच्छी सेहत की शुरुआत संतुलित खानपान से होती है. इसके लिए बहुत सख्त डाइट अपनाने या अपनी पसंद की चीजें पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है. खाने की प्लानिंग करना और प्लेट में मौजूद चीजों की मात्रा पर ध्यान देना ज्यादा काम आ सकता है. वह संतुलित थाली में हरी पत्तेदार सब्जियां, फाइबर से भरपूर दूसरी सब्जियां, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट शामिल करने की सलाह देते हैं. इससे शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व मिल सकते हैं. बहुत ज्यादा भूख लगने के बाद खाने बैठने से जरूरत से ज्यादा खाने की आशंका भी बढ़ सकती है.

2. खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलें

दिनभर लंबे समय तक बैठकर काम करने से शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है. डॉ. नेने भोजन के बाद टहलने और पूरे दिन एक्टिव रहने पर जोर देते हैं. हल्की वॉक रोजमर्रा की दिनचर्या में आसानी से शामिल की जा सकती है. उनके अनुसार, भोजन के बाद चलने से मांसपेशियों की गतिविधि बढ़ती है और शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने की प्रक्रिया को मदद मिल सकती है. हालांकि, इसका असर व्यक्ति की सेहत और दूसरी आदतों पर भी निर्भर करता है.

3. मांसपेशियों की मजबूती पर भी दें ध्यान

फिट रहने के लिए सिर्फ चलना ही काफी नहीं है. मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखना भी जरूरी है, खासकर बढ़ती उम्र के साथ. डॉ. नेने का कहना है कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए हमेशा जिम या भारी वजन की जरूरत नहीं होती. फिटनेस के स्तर के हिसाब से बॉडीवेट एक्सरसाइज, रेजिस्टेंस बैंड या हल्के वजन से शुरुआत की जा सकती है. नियमित अभ्यास से मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. सोने और जागने का समय रखें तय

अच्छी नींद शरीर को आराम देने और याददाश्त से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है. डॉ. नेने नियमित स्लीप रूटीन अपनाने की सलाह देते हैं. हर दिन सोने और जागने का समय लगभग एक जैसा रखने से नींद की आदत बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. रात में सोने से पहले फोन और दूसरे डिवाइस दूर रखें. बेडरूम में हल्की रोशनी, आरामदायक तापमान और साफ बिस्तर रखने पर भी ध्यान दें.

5. हर नए हेल्थ ट्रेंड को न करें फॉलो

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई नया डाइट प्लान, सप्लीमेंट या फिटनेस रूटीन चर्चा में रहता है. लेकिन हर ट्रेंड हर व्यक्ति के लिए सही हो, यह जरूरी नहीं है. डॉ. नेने का जोर बुनियादी आदतों को मजबूत बनाने पर है. किसी भी नए हेल्थ ट्रेंड को अपनाने से पहले उसके पीछे मौजूद वैज्ञानिक जानकारी को समझना जरूरी है. खासकर दवाओं, सप्लीमेंट और बीमारी से जुड़े दावों के मामले में सोशल मीडिया की जानकारी के आधार पर फैसला न लें.

6. पसंदीदा खाना खाएं, लेकिन मात्रा का रखें ध्यान

हेल्दी खाने का मतलब यह नहीं है कि भारतीय पकवानों से दूरी बना ली जाए. डॉ. नेने ने इंटरव्यू में वड़ा पाव और शीरा जैसे पकवानों के हल्के विकल्पों पर भी बात की. उन्होंने शकरकंद से वड़ा पाव बनाने और अलग-अलग कुकिंग तरीकों को आजमाने का जिक्र किया.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj