न बॉलिंग हो रही है न बैटिंग… टीम इंडिया के लिए बोझ बन गए हैं अक्षर पटेल, पुच्छले बल्लेबाज भी कूट रहे हैं

होमखेलक्रिकेट
न बॉलिंग हो रही है न बैटिंग, टीम इंडिया के लिए बोझ बन गए हैं अक्षर पटेल
Last Updated:October 30, 2026, 16:01 IST
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई. खास तौर पर ग्लेन फिलिप्स ने मैदान के हर कोने में चौके-छक्के उड़ाए. उन्हीं में से एक अक्षर पटेल भी रहे, जिन्होंने अपने तीन ओवर में ही 47 रन खर्च कर डाले. यही कारण है कप्तान श्रेयस अय्यर ने अक्षर से पूरा स्पेल नहीं कराया.अक्षर पटेल गेंदबाजी में महंगे साबित हुए
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. अबतक खेले गए तीन मैचों में अक्षर पटेल की जमकर पिटाई हुई है. हालांकि, उन्हें बीच के ओवरों में विकेट तो जरूर मिला लेकिन उन्होंने खूब रन भी लुटाए. ऐसा ही चौथे टी20 मैच में भी हुआ. अक्षर ने चौथे टी20 में महज 3 ओवर में 47 रन लुटा दिए. यही वजह रही की अक्षर को कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें स्पेल पूरा नहीं करने दिया. बल्लेबाजी में अक्षर पटेल 9 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए.
बता दें कि क्राइस्टचर्च में खेले गए सीरीज के पहले मैच में तो अक्षर पटेल ने 51 रन लुटा दिए थे. दूसरे और तीसरे टी20 में भी उनकी गेंदबाजी कुछ खास असरदार साबित नहीं हुई थी. यही कारण है कि उनके चार मैचों में सिर्फ 3 विकेट हैं. इसके अलावा अक्षर की बल्लेबाजी भी साधारण रही है. यही कारण है कि स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर अब धीरे-धीरे टीम इंडिया के लिए बोझ बनते जा रहे हैं.
न्यूजीलैंड ने मैच में बनाया 260 रन का स्कोर
भारत के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड को एक बार फिर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के शतक और माइकल ब्रेसवेल की अर्धशतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर में 259 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 30, 2026, 15:17 IST



