वॉशिंग पाउडर की बाल्टियों में छिपाकर रखी थी 2386 बोतल शराब, पुलिस ने की दबिश, 50 कार्टन जब्त

Last Updated:October 30, 2026, 18:27 IST
उदयपुर में शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने का नया तरीका निकाला. वॉशिंग पाउडर की बाल्टियों में अंग्रेजी शराब छिपा दी. टीम ने एक डिलीवरी कंपनी के वेयरहाउस पर छापा मारा. जांच में वॉशिंग पाउडर की बाल्टियों के अंदर छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई. पुलिस ने कुल 2386 बोतलें जब्त कीं. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है. तस्करों ने बाल्टियों की आड़ में शराब छिपाने की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने उनका खेल बिगाड़ दिया.उदयपुर में शराब जब्त.
उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर जिले में शराब तस्करों ने पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. तस्करों ने वॉशिंग पाउडर की बाल्टियों को ही शराब छिपाने का ठिकाना बना लिया. लेकिन उनकी यह चालाकी काम नहीं आई. गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने एक डिलीवरी कंपनी के वेयरहाउस पर छापा मारकर 2386 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की हैं.
पुलिस के मुताबिक, जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए है. कार्रवाई के दौरान मौके से शराब के कुल 50 कार्टन जब्त किए गए. दरअसल, पुलिस को वेयरहाउस में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने टीम के साथ वहां दबिश दी. जब पुलिस ने सामान की जांच शुरू की तो वॉशिंग पाउडर की बाल्टियों के अंदर शराब छिपाकर रखी मिली.
पुलिस को वेयरहाउस में गतिविधियों की जानकारी मिली थी. इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली. जांच के दौरान वॉशिंग पाउडर की बाल्टियों में छिपाकर रखी गई शराब की खेप मिली. पुलिस ने मौके से कुल 50 कार्टन जब्त किए.
चार ब्रांड की शराब बरामद
तलाशी में पुलिस को 8 पीएम व्हिस्की की 1651 बोतलें, मिडनाइट मैंगो फ्लेवर्ड वोडका की 714 बोतलें मिलीं. इसके अलावा ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की 17 और ग्रीन लेबल व्हिस्की की 4 बोतलें बरामद की गईं. इस तरह कुल 2386 बोतलें जब्त की गईं. इनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है.
सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामले में राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है. अब जांच की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां भेजा जाना था. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि डिलीवरी कंपनी के वेयरहाउस के जरिए शराब की सप्लाई करने में कौन-कौन शामिल था. जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में गोवर्धन विलास थाना प्रभारी सुनील चारण सहित पुलिस टीम शामिल रही.
बाल्टियों की आड़ में शराब की इतनी बड़ी खेप देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी. इसकी सप्लाई कहां की जानी थी.
About the AuthorLocation :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
October 30, 2026, 18:21 IST



