Opinion: दिलजीत दोसांझ के टॉप 5 गानों की सबसे ज्यादा डिमांड, दिल्ली शो में विवादित गीतों पर करेंगे परफॉर्म?

Last Updated:October 30, 2026, 19:49 IST
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिल्ली कॉन्सर्ट से दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर’ का शानदार आगाज हुआ. दर्शकों की भारी संख्या को देखते हुए दिल्ली पुलिस पहले से मुस्तैद है. सिंगर के साथ उनके फैंस झूमने को तैयार हैं. जाहिर है कि फैंस दिलजीत दोसांझ से उन गानों की डिमांड करेंगे, जो उनके दिल के बेहद करीब है. सिंगर के कुछ गाने पॉपुलर होने के साथ-साथ विवादों में रहे. अब देखने वाली बात यह है कि क्या वे फैंस की डिमांड पर उन्हें कॉन्सर्ट में गाएंगे या नहीं? हालांकि, उन्होंने कभी फैंस को निराश नहीं किया. जब उन्हें कुछ विवादित गीत गाने से रोका गया, तो उन्होंने बोल बदलकर उन पर परफॉर्म किया था. आइए, दिलजीत दोसांझ के उन टॉप 5 गानों के अलावा उन विवादित गीतों के बारे में जानें, जिन्हें स्पॉटिफाई में सबसे ज्यादा व्यूज मिले.
ख़बरें फटाफट
दिलजीत के ‘ऑरा इंडिया टूर’ का शानदार आगाज. (फोटो साभार: Instagram@diljitdosanjh)
नई दिल्ली: दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर’ की शुरुआत हो चुकी है. दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारी संख्या में दर्शक पहुंचे हुए हैं जो दिलजीत दोसांझ की बेहतरीन गानों और दमदार परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाएंगे. कॉन्सर्ट को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने भी अपनी सेवाएं बढ़ा दी हैं. यात्री 12 बजे तक मेट्रो का इस्तेमाल करके घर पहुंच सकेंगे. स्टेडियम के अंदर या उसके आसपास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, इसलिए फैंस से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल पर जोर देने को कहा गया है. दर्शक चाहेंगे कि दिलजीत दोसांझ उनकी पसंद के गाने गाएं, लेकिन क्या वे उन सुपरहिट गानों को गाएंगे, जिनके बोल विवादों में रहे हैं.
गाना ‘बॉर्न टू शाइन’ दिलजीत दोसांझ का सबसे पॉपुलर गानों में से एक है. इसे स्पॉटिफाई पर 34.3 करोड़ से भी ज्यादा बार सुना गया है. गाना श्रोताओं को जोश से भर देता है. दिलजीत का गाने में स्वैग देखते ही बनता है. गाने के पसंद करने वाले दुनिया भर में हैं. गाने ‘लेमोनेड’ की तेज बीट श्रोताओं को बहुत पसंद है. यह लोगों का हमेशा से पसंदीदा रहा है. इसे 30.9 करोड़ से ज्यादा बार सुना गया है.
2 फिल्मी गाने भी टॉप 5 मेंहिंदी फिल्म ‘क्रू’ की गाना ‘नैना’ को आप भूल नहीं सकता है. यह दिलजीत का स्पॉटिफाई पर सुना गया तीसरा सबसे पॉपुलर गाना है, जिसे करीब 28.9 करोड़ बार सुना जा चुका है. दिलजीत ने अपने चौथे सबसे पॉपुलर गाने को रैपर बादशाह के साथ गाया था. हम ‘प्रॉपर पटोला’ की बात कर रहे हैं. इसे स्पॉटिफाई पर 26.4 करोड़ से ज्यादा बार देखा-सुना गया है. फिल्म ‘सूरमा’ का गाना ‘इश्क की बाजियां’ बड़ा पॉपुलर रोमांटिक ट्रैक है, जिसे 23.6 करोड़ से ज्यादा बार सुना गया है.
गाने पर कॉन्सर्ट पर लग गया था बैन
दिलजीत दोसांझ के कुछ पॉपुलर गाने ऐसे हैं, जो विवादों में भी रहे. उनका गाना ‘पटियाला पेग’ मशहूर होने के साथ-साथ विवादों में रहा है. गाने पर शराब और नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगा. ‘दिल लुमिनाटी टूर’ के बीच उन्हें तेलंगाना सरकार ने लीगल नोटिस भेजा था और कहा था कि वे ऐसा कोई गाना न गाएं, जिसके बोल ड्रग्स और शराब के सेवन को बढ़ाव देते हों. जाहिर है कि राज्य सरकार का इशारा उनके गाने ‘पटियाला पेग’ की ओर था.
हनी सिंह के साथ गाया था विवादित गाना‘पटियाला पैग’ की तरह उनका गाना ‘5 तारा’ को भी करोड़ों लोगों ने पसंद किया. यह एक ब्रेकअप एंथम है, जिससे युवा खुद को कनेक्ट करके देख पाते हैं. उन्होंने ’15 साल’ को योयो हनी सिंह के साथ गाया था. गाना विवाद में इसलिए आया क्योंकि इस पर पार्टी कल्चर, किशोरियों का जिक्र है. सिंगर के गाने ‘अरोमा’, ‘पंत बनेरे ते’ भी विवादों से घिरे रहे.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
October 30, 2026, 19:49 IST



