Rajasthan

अलवर नंदीशाला में बदहाल हुआ गोवंश, कर्मचारियों की कमी और प्रशासनिक अनदेखी से तड़प रहे मवेशी

Last Updated:October 31, 2026, 10:54 IST

Alwar Kanji House Cow Condition: अलवर शहर के बुध विहार स्थित गो-नंदीशाला कांजी हाउस में नगर निगम की अनदेखी से गोवंश की हालत बदहाल है. 450 गोवंश के बीच बारिश के बाद कीचड़ का दलदल बन गया है, जहां सूखी जगह न होने से मवेशी खड़े रहने को मजबूर हैं. देखरेख के लिए तैनात 6 में से 4 कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगने से व्यवस्था बिगड़ गई. मौके पर मृत गोवंश पड़े मिले और बीमार गायें तड़पती पाई गईं. गोसेवक कमलकांत शास्त्री और अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई और जल्द सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी.

ख़बरें फटाफट

अलवर नंदीशाला में बदहाल हुआ गोवंश, कीचड़ और बीमारी से मौतेंZoomAlwar Kanji House Cow Crisis News: अलवर नंदीशाला में बदहाल हुआ गोवंश, कीचड़ और बीमारी से मौतें

अलवर: अलवर शहर के बुध विहार स्थित गो-नंदीशाला कांजी हाउस में गोवंश की स्थिति बेहद बदहाल और चिंताजनक बनी हुई है. नगर निगम की व्यवस्थागत खामियों और कर्मचारियों की भारी कमी के चलते यहां रहने वाले पशुओं को न तो पर्याप्त चारा-पानी मिल पा रहा है और न ही परिसर की नियमित सफाई हो पा रही है. हाल ही में हुई बारिश के बाद पूरे परिसर में कीचड़ और दलदल का माहौल बन गया है. वर्तमान में करीब 300 से अधिक गोवंश इसी कीचड़ और दलदल में दिन-रात खड़े रहने को मजबूर हैं, जिनके बैठने और आराम करने के लिए सूखी जगह तक उपलब्ध नहीं है.

कांजी हाउस की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पर नगर निगम की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है. परिसर के लंपी वार्ड में दो गोवंश मृत अवस्था में पड़े मिले, जबकि एक अत्यंत बीमार गाय कीचड़ के बीच तड़प रही थी. इतना ही नहीं, टीनशेड के नीचे एक बछड़े का शव कई दिनों से पड़ा सड़ रहा था, जिससे बदबू और संक्रमण फैलने का खतरा बन गया था. लगभग आठ गायों के शरीर पर गंभीर घाव पाए गए, जिन्हें समय पर डॉक्टरी इलाज नहीं मिलने से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी.

कर्मचारियों की कमी से ठप पड़ी सफाई व्यवस्था

कांजी हाउस में वर्तमान में करीब 450 गोवंश मौजूद हैं. नगर निगम ने इनकी देखरेख और साफ-सफाई के लिए कुल छह कर्मचारी तैनात कर रखे हैं. हालांकि, इनमें से चार कर्मचारियों की ड्यूटी पंचायत चुनाव कार्य में लगा दी गई है, जिससे अब महज दो कर्मचारियों के भरोसे ही पूरा कांजी हाउस चल रहा है. ऐसे में 450 गोवंश के चारा-पानी, देखभाल और नियमित सफाई की जिम्मेदारी दो कर्मचारियों द्वारा संभालना पूरी तरह असंभव साबित हो रहा है. नगर निगम की राजस्व अधिकारी अमीषा ने स्वीकार किया कि चुनाव ड्यूटी के कारण कर्मचारियों की कमी से समस्याएं आई हैं, लेकिन तीन मृत पशुओं को हटवा दिया गया है और बीमार पशुओं के इलाज के लिए चिकित्सकों को बुलाया गया है.

गोसेवकों का हंगामा, आंदोलन की दी चेतावनी

गोवंश की मौत और बदहाल व्यवस्थाओं की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गोसेवक कांजी हाउस पहुंचे और बदहाली देखकर भारी नाराजगी जताई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए गोसेवकों ने गंभीर रूप से बीमार गाय को पशु अस्पताल पहुंचाया. गोसेवक कमलकांत शास्त्री ने नगर निगम मेयर और जिला प्रशासन से कांजी हाउस की व्यवस्थाएं तुरंत सुधारने, पर्याप्त टीनशेड और चारे का प्रबंध करने तथा बीमार गोवंश के नियमित इलाज की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो गोसेवक जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

October 31, 2026, 10:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj