दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के 3 VIRAL VIDEO, कहीं गेट न खुलने पर भड़के फैंस, तो कहीं चले लात-घूंसे?

Last Updated:October 31, 2026, 12:58 IST
दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हो और वहां मस्ती, धमाल और फैंस का जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को न मिले, ऐसा भला कैसे हो सकता है. दिल्ली में हुए दिलजीत के लाइव कॉन्सर्ट की चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. इस शो के कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में कहीं फैंस अपने पसंदीदा सिंगर के गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं, तो कहीं अव्यवस्थाओं को लेकर लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है. कॉन्सर्ट के तीन ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर मचा बवाल
नई दिल्ली. गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार को दिल्ली में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान काफी कुछ कहा जो चर्चा का विषय बना हुआ है.इस कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी में परफॉर्म के दौरान उनके बयानबाजी वाले वीडियो भी सामने आए हैं.वहीं उनके कुछ तहलका मचाने वाले वीडियो भी सामने आए हैं.
इसके साथ ही कुछ वीडियो ऐसी है, जिनमें लोगों को गेट के अंदर ही नहीं आने दिया,वह बाहर खड़े अंदर जाने का इंतजार कर रहे है. कुछ में तो लात घूसे चल रहे हैं. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं. वहीं कुछ वीडियो कॉन्सर्ट के अंदर की है, जिनमें लोग गाने गा रहे हैं और भीड़ ने तालियां बजाईं. एक वीडियो में तो लोग कॉन्सर्ट के दौरान ‘सांसों की माला में सिमरूं मैं पी का नाम’ गाते हुए एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.
शो शुरू हो गया, लेकिन नहीं खुले गेट
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से सामने आया पहला वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में एक लड़की गेट न खुलने की वजह से काफी परेशान दिखाई दे रही है. उसकी नाराजगी की वजह यह है कि कॉन्सर्ट शुरू हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद लोगों को अंदर जाने का मौका नहीं मिल रहा था. ऐसे में वहां मौजूद फैंस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वीडियो में लड़की अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही है. वह इस बात से परेशान दिखाई देती है कि जब शो शुरू हो चुका है तो आखिर गेट क्यों नहीं खोले जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोग भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग कॉन्सर्ट में एंट्री व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इतने बड़े आयोजन में दर्शकों की सुविधा का खास ध्यान रखा जाना चाहिए.
कॉन्सर्ट में चली लात-घूंसे, मारपीट का वीडियो देख लोग हैरान
दिलजीत के कॉन्सर्ट से वायरल हुआ दूसरा वीडियो और भी ज्यादा चौंकाने वाला है. इस वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि वहां मौजूद लोगों के बीच लात-घूंसे चलने लगते हैं. कॉन्सर्ट में जहां लोग अपने पसंदीदा सिंगर को देखने और उनके गानों पर झूमने पहुंचे थे, वहीं इस तरह की घटना ने पूरे माहौल पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. इसे देखकर यूजर्स हैरानी जता रहे हैं कि आखिर मनोरंजन के लिए आयोजित कार्यक्रम में लोग इस तरह आपस में क्यों भिड़ जाते हैं. कुछ लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ऐसे आयोजनों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए. हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर विवाद की असली वजह और पूरी घटना की पुष्टि नहीं होती है.
कॉन्सर्ट में गाते दिखे दिलजीत के फैंस
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का तीसरा वीडियो बाकी दोनों वीडियोज से बिल्कुल अलग है. इस वीडियो में कॉन्सर्ट में मौजूद लोग ‘सांसों की माला में सिमरूं मैं पी का नाम’ गाते हुए नजर आ रहे हैं. दिलजीत के गाने के साथ फैंस भी पूरे उत्साह से सुर मिलाते दिखाई देते हैं. हजारों लोगों की आवाज में यह गाना सुनना अपने आप में खास अनुभव जैसा लग रहा है. वीडियो में लोगों का उत्साह और गाने के प्रति उनका प्यार साफ नजर आ रहा है. कोई गाने के बोल गुनगुना रहा है, तो कोई इस खूबसूरत पल को अपने मोबाइल में कैद कर रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को भी खूब पसंद किया जा रहा है. यूजर्स का कहना है कि दिलजीत के कॉन्सर्ट की खासियत यही है कि यहां सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि संगीत के अलग-अलग रंग भी देखने को मिलते हैं.
बता दें कि दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के ये तीनों वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग वजहों से सुर्खियां बटोर रहे हैं. कहीं दर्शकों की परेशानी देखने को मिल रही है, तो कहीं मारपीट का हैरान करने वाला नजारा सामने आ रहा है. हालांकि न्यूज 18 इन वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 31, 2026, 12:56 IST



