Rajasthan

झारखंड से भागकर रामदेवरा में बर्तन धो रहा था 14 वर्षीय नाबालिग बेटा, 5 महीने बाद पिता-पुत्र का भावुक मिलन

Last Updated:November 01, 2026, 10:49 IST

Jharkhand Minor Found in ramdevra: झारखंड के देवरगढ़ से 5 महीने पहले पारिवारिक कहासुनी के बाद भागा 14 वर्षीय नाबालिग रामदेवरा स्थित श्री कृष्णा होटल में मिला. अजमेर और रामदेवरा में झूठे बर्तन धोकर पेट पाल रहे बालक की जानकारी होटल संचालक घनश्याम शर्मा ने परिजनों को दी. रामदेवरा पहुंचे पिता मोहम्मद अंसारी और बालक के मिलन से माहौल भावुक हो गया. बालक ने अपनी गलती मानकर अन्य बच्चों से घर न छोड़ने की अपील की.

ख़बरें फटाफट

झारखंड से भागकर रामदेवरा में बर्तन धो रहा था बेटा, 5 महीने बाद पिता से मिलाZoom5 महीने बाद रामदेवरा में हुआ पिता-पुत्र का भावुक मिलन, झारखंड से भागकर अजमेर व रामदेवरा में बर्तन धोकर पेट पाल रहा था 14 वर्षीय नाबालिग

जैसलमेर: जैसलमेर जिले के रामदेवरा में एक बिछड़े परिवार के पुनर्मिलन की भावुक खबर सामने आई है. घर-परिवार में हुए किसी वाद-विवाद के बाद नाराज होकर 5 महीने पहले अपने घर से बिना बताए निकला 14 वर्षीय नाबालिग बालक आखिरकार सही-सलामत अपने पिता से मिला. इतने महीनों से दर-दर की ठोकरें खाने के बाद जब पिता और पुत्र का मिलन हुआ, तो दोनों की आंखों से खुशी और भावुकता के आंसू छलक पड़े.

जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय बालक 5 महीने पहले झारखंड के देवरगढ़ स्थित अपने घर से परिजनों को बिना बताए निकल भागा था. इसके बाद वह वापस घर लौटने के बजाय विभिन्न स्थानों पर घूमते-फिरते अजमेर पहुंच गया. अजमेर में उसने फुटपाथ पर सोकर अपनी रातें गुजारीं और पेट पालने के लिए होटलों में झूठे बर्तन मांजे. वहां से किसी तरह निकलकर वह धार्मिक नगरी रामदेवरा पहुंच गया, जहां उसने ‘श्री कृष्णा होटल’ में बर्तन धोने और अन्य काम करने शुरू कर दिए.

होटल संचालक की सतर्कता से परिजनों तक पहुंची खबर

होटल संचालक घनश्याम शर्मा द्वारा कई बार पूछताछ करने पर बालक ने सच नहीं बताया और यही कहता रहा कि उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए वह मजदूरी करने आया है. वह पिछले 5 महीने से वहीं काम कर रहा था. अंततः एक दिन होटल संचालक को किसी तरह बालक के परिजनों के संपर्क नंबर मिले. जब उन्होंने परिजनों को सूचित किया, तो पूरे सच का खुलासा हुआ कि बालक झारखंड से गायब है और परिवार वाले उसे पिछले 5 महीनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में तलाश कर रहे हैं.

पिता-पुत्र के मिलन से माहौल हुआ गमगीन और खुशनुमा

सूचना मिलते ही बालक के पिता मोहम्मद अंसारी रामदेवरा पहुंचे. होटल में जब पिता और पुत्र का आमना-सामना हुआ, तो दोनों एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़े. अपने मासूम बेटे को सही-सलामत देखकर पिता ने राहत की सांस ली और 5 महीने तक बच्चे को अपने पास सुरक्षित रखने तथा उसका ख्याल रखने के लिए होटल संचालक घनश्याम शर्मा का दिल से आभार जताया. पिता-पुत्र के इस भावुक मिलन को देखकर होटल में मौजूद अन्य कर्मचारियों व लोगों का माहौल भी खुशनुमा हो गया.

नाबालिग ने मांगी माफी, अन्य बच्चों से की अपील

अपने पिता को देखकर नाबालिग बालक को भी अपनी गलती का गहरा अहसास हुआ. उसने स्वीकार किया कि नाराजगी में घर छोड़कर उसने बहुत बड़ी गलती की थी और भविष्य में कभी ऐसा नहीं करेगा. बालक ने अन्य बच्चों से अपील करते हुए कहा कि नासमझी या गुस्से में कभी भी घर छोड़ने जैसा कदम न उठाएं, वरना जिंदगी मुसीबत में पड़ जाएगी और दर-दर भटककर फुटपाथ पर सोना, झूठे बर्तन मांझना और जूठन खाकर दिन काटने पड़ेंगे.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaisalmer,Jaisalmer,Rajasthan

First Published :

November 01, 2026, 10:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj