Entertainment

करण वाही ने मनाया ‘रीमिक्स’ के 22 साल का जश्न, मिलेनियल्स के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, को-स्टार्स संग तस्वीरें वायरल

Last Updated:November 02, 2026, 09:00 IST

Karan Wahi Celebrates 22 Years of Remix: टीवी शो ‘रीमिक्स’ को 22 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर करण वाही ने अपने को-स्टार्स के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कर शो से जुड़ी यादें ताजा कीं. एक्टर ने फैंस के लिए खास नोट भी लिखा, जिसे पढ़कर पुराने दर्शक भी नॉस्टैल्जिक हो गए.

टीवी की दुनिया में कुछ शोज ऐसे होते हैं, जिनकी कहानी और किरदार दर्शकों के दिलों में सालों तक बने रहते हैं. 2000 के दशक का पॉपुलर शो ‘रीमिक्स’ भी ऐसा ही एक नाम है. इस शो ने दोस्ती, प्यार और टीनएज लाइफ को जिस अंदाज में दिखाया था, उसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब इस शो को 22 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर एक्टर करण वाही ने पुरानी यादें ताजा की हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए एक खास नोट लिखा है.(फोटो साभार-instagram @karanwahi)

करण वाही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘रीमिक्स’ के दिनों की कई तस्वीरें पोस्ट कीं. इन फोटोज में वह शो के अपने को-स्टार्स के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीरों के साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा. करण ने अपने मैसेज की शुरुआत ‘डियर मिलेनियल्स’ से की और कहा कि 22 साल पहले जिंदगी नॉर्मल थी, फिर उन्होंने उसे रीमिक्स कर दिया. उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.(फोटो साभार-instagram @karanwahi)

एक्टर ने अपनी पोस्ट में उस समय को भी याद किया, जब दिल्ली के एक लड़के को टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने का मौका मिला था. करण ने बताया कि हर साल फैंस उन्हें मैसेज भेजकर इस शो की याद दिलाते हैं. उन्होंने इसके लिए सभी का शुक्रिया अदा किया. करण के मुताबिक, इतने साल बाद भी लोगों का शो को याद करना उनके लिए बहुत खास है. उनकी इस पोस्ट पर फैंस भी पुराने दिनों को याद कर रहे हैं.(फोटो साभार-instagram @karanwahi)

Add as Preferred Source on Google

‘रीमिक्स’ इंडियन टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शोज में शामिल रहा है. इसकी कहानी टीनएजर्स की जिंदगी के आसपास घूमती थी. शो में दोस्ती, प्यार, दुश्मनी और क्लास के अंतर जैसे मुद्दों को दिखाया गया था. इसके अलावा बुलीइंग, ईटिंग डिसऑर्डर और टीनएज प्रेग्नेंसी जैसे गंभीर विषयों को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया. यही वजह थी कि शो ने युवा दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई.(फोटो साभार-instagram @karanwahi)

इस शो का म्यूजिक भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. खास तौर पर बैंड आसमा का साउंडट्रैक लोगों को खूब पसंद आया. ‘रीमिक्स’ करीब दो साल तक टेलीविजन पर प्रसारित हुआ और जुलाई 2006 में 348 एपिसोड के बाद खत्म हो गया. हालांकि, शो का सफर भले ही खत्म हो गया, लेकिन इसकी यादें आज भी दर्शकों के बीच बनी हुई हैं. यही वजह है कि 22 साल बाद भी इसके किरदार और गाने लोगों को पुराने दिनों में ले जाते हैं.(फोटो साभार-instagram @karanwahi)

करण वाही ने हाल ही में स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में भी हिस्सा लिया था. सीजन खत्म होने के बाद उन्होंने अपने इस सफर को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. करण ने लिखा कि यह सीजन उनके लिए सिर्फ एक टीवी शो नहीं था, बल्कि दोस्ती, प्यार, सम्मान और कई यादगार पलों से भरा अनुभव रहा. उन्होंने दर्शकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने पूरे सीजन में कंटेस्टेंट्स को अपना प्यार दिया.(फोटो साभार-instagram @karanwahi)

करण ने शो के होस्ट और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने रोहित को इस पूरे सफर के पीछे की अहम शख्सियत बताया और कहा कि वह शानदार हैं. अपनी पोस्ट के साथ करण ने फिनाले नाइट की कई तस्वीरें भी शेयर की थीं. इनमें वह अपने दोस्त ऋत्विक धनजानी और रोहित शेट्टी के साथ पोज देते नजर आए. उन्होंने रुबीना दिलाइक और शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ भी तस्वीरें शेयर की थीं.(फोटो साभार-instagram @karanwahi)

फिनाले की तस्वीरों में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर अविनाश मिश्रा भी रोहित शेट्टी के साथ नजर आए थे. करण की इन तस्वीरों ने शो के फैंस को एक बार फिर पूरे सीजन की याद दिला दी. एक तरफ जहां वह ‘रीमिक्स’ के 22 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के अनुभव को भी याद कर रहे हैं. उनकी दोनों पोस्ट पर फैंस का प्यार देखने को मिल रहा है.(फोटो साभार-instagram @karanwahi)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

November 02, 2026, 09:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj