Rajasthan

Diwali School Holidays 2026: अगले हफ्ते होगी गजब मौज, जमकर मिलेंगी छुट्टियां, दिवाली से भाई दूज तक बंद रहेंगे स्कूल

Last Updated:November 03, 2026, 08:10 IST

Diwali School Holidays 2026: नवंबर का महीना शुरू होते ही बच्चों और बड़ों में दिवाली का उत्साह देखा जा रहा है. हर कोई अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में व्यस्त है. देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों में दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के खास अवसरों पर स्कूल बंद रहेंगे. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र में स्कूली बच्चों को लंबा हॉलिडे ब्रेक मिलेगा.अगले हफ्ते होगी गजब मौज, खूब मिलेंगी छुट्टियां, दिवाली से भाई दूज तक स्कूल बंदZoomDiwali School Holidays 2026: नवंबर में त्योहारों के चलते बच्चों को लंबा ब्रेक मिलेगा

नई दिल्ली (Diwali School Holidays 2026). साल 2026 में नवंबर का महीना स्कूली बच्चों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. त्योहारों के इस खास सीजन में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाने के लिए स्कूलों से लंबा ब्रेक मिल रहा है. घरों में मिठाइयों की मिठास, कपड़ों की शॉपिंग और आतिशबाजी की तैयारी के बीच स्टूडेंट्स बेसब्री से हॉलिडे कैलेंडर खंगाल रहे हैं. इससे छुट्टियों की प्लानिंग पहले से करने में मदद मिलती है.

दीपावली की छुट्टी कब है?
2026 में दीपावली का मुख्य पर्व 8 नवंबर (रविवार) को है. रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है. इसलिए कई लोगों को लगा कि छुट्टी का एक दिन कम हो गया. लेकिन राहत की बात है कि विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्ड्स और प्रशासन ने स्टूडेंट्स की भावनाएं समझते हुए आस-पास के दिन मिलाकर छुट्टियों का ताना-बाना बुन दिया है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों में इस बार 8 नवंबर के बाद भी स्कूल बंद रहेंगे. महाराष्ट्र और राजस्थान में तो दीवाली का मिड-टर्म ब्रेक 2 हफ्ते यानी 14-15 दिनों तक खिंच गया है.

गोवर्धन पूजा और भाई दूज का अवकाश

दिवाली के ठीक अगले दिन यानी 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जाएगा. उत्तर प्रदेश और कई अन्य उत्तर भारतीय राज्यों के परिषदीय और बेसिक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. इसके बाद 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर स्कूल फिर से बंद रहेंगे. 10 नवंबर को कुछ जगहों पर स्कूल खुले रह सकते हैं. भाई-बहन के पावन पवित्र रिश्ते के प्रतीक पर्व पर स्कूलों की छुट्टी होने से बच्चे अपने परिवार के साथ दिवाली की खुशियों को दोगुना कर पाते हैं.

राज्यों के हिसाब से बदलता छुट्टियों का पैटर्न
भारत में हर राज्य का अपना स्कूल कैलेंडर होता है. इसलिए दिवाली की छुट्टियों की अवधि हर जगह एक जैसी नहीं होती. उदाहरण के लिए, महाराष्ट्र में 2 नवंबर से 14 नवंबर तक लगभग लगातार छुट्टियां हैं. वहीं राजस्थान में 4 से 15 नवंबर तक का लंबा ब्रेक मिल रहा है. हिमाचल प्रदेश में दिवाली के आस-पास 5 दिनों का विशेष अवकाश तय किया गया है. इसलिए पेरेंट्स और बच्चों को अपने स्कूल का नोटिस बोर्ड या कैलेंडर चेक करने की सलाह दी जाती है.

About the AuthorFirst Published :

November 03, 2026, 08:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj