Health

आंखों में खुजली, लालिमा और लगातार पानी आने को न करें नजरअंदाज, आई फ्लू से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Last Updated:November 03, 2026, 06:24 IST

जौनपुर में मौसम बदलने के साथ आई फ्लू का खतरा बढ़ रहा है. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह के अनुसार, आंखों में लालिमा, खुजली, दर्द और पानी आना इसके प्रमुख लक्षण हैं. संक्रमण से बचने के लिए हाथों की सफाई रखें, तौलिया और काजल शेयर न करें और डॉक्टर की सलाह के बिना आंखों में कोई आई ड्रॉप न डालें.

जौनपुर: मौसम के बदलते ही आई फ्लू का प्रकोप भी अब लगातार बढ़ता दिख रहा है. परिवार के किसी एक सदस्य को अगर आई फ्लू हो गया, तो पूरा परिवार इसकी चपेट में आ सकता है. आंखें लाल होना, खुजली और दर्द होना या लगातार पानी आना जैसे लक्षण लोगों को परेशान कर रहे हैं. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर हम अपनी आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं. आपकी थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है. आई फ्लू के लक्षणों को गंभीरता से लें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि आंखों में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके.

हाथ धोने और प्रोटेक्टिव चश्मा पहनने से संक्रमण से करें बचाव

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि आई फ्लू से सुरक्षित रहने के लिए लगातार हाथ धोना और सैनिटाइजर का उपयोग करना बेहद आवश्यक है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों को आई फ्लू हो गया है, उन्हें प्रोटेक्टिव चश्मा पहनना चाहिए, ताकि वे बार-बार अपनी आंखों को न छुएं. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किसी का इस्तेमाल किया हुआ रुमाल या तौलिया शेयर नहीं करना चाहिए. घर में अगर किसी एक सदस्य को संक्रमण है, तो दूसरों को भी इसके होने की आशंका रहती है. इसलिए साफ-सफाई और हैंड वॉश पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

बिना डॉक्टर की सलाह के आंखों में न डालें आई ड्रॉप

इलाज के संबंध में डॉ. मनीषा सिंह ने सख्त हिदायत दी है कि सीधे मेडिकल स्टोर से दवा लेकर आंखों में न डालें, बल्कि डॉक्टर को दिखाने के बाद ही दवा का उपयोग करें. इसके साथ ही दूसरों की इस्तेमाल की गई आई ड्रॉप का उपयोग यह सोचकर कभी न करें कि उससे उन्हें आराम मिला था, तो आपको भी मिलेगा. डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि आई फ्लू मुख्य रूप से बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण के कारण होता है. बैक्टीरियल संक्रमण होने पर डॉक्टर द्वारा सुझाई गई एंटीबायोटिक आई ड्रॉप से मरीज ठीक हो सकता है.

आई ड्रॉप खुलने के एक महीने बाद न करें इस्तेमाल

डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि कोई भी आई ड्रॉप खुलने के बाद सिर्फ एक महीने तक ही इस्तेमाल की जा सकती है. इसके बाद इसका उपयोग नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, उन्होंने महिलाओं को किसी का भी इस्तेमाल किया हुआ काजल शेयर न करने की सलाह दी है. सार्वजनिक जगहों पर जाने वाले लोगों को संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचने और अपनी स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी.

About the AuthorVivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ेंLocation :

Jaunpur,Jaunpur,Uttar Pradesh

First Published :

November 03, 2026, 06:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj