मर्डर स्पॉट पर 1 दिन बाद ही हुई मेगा शराब पार्टी, 30 से 32 लोग हुए थे शामिल

Last Updated:November 03, 2026, 16:52 IST
Bhilwara Kamla Devi Murder Case : भीलवाड़ा के कमला देवी काकरिया मर्डर केस में पुलिस की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. यहां मर्डर के 1 दिन बाद ही आरोपियों ने अपने करीब ढाई दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ ‘क्राइम स्पॉट’ पर शराब-कबाब पार्टी की थी. अब पुलिस की निशाने पर वे सभी लोग आ गए हैं जो इस पार्टी में शामिल थे. इस बीच पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान कई और भी अहम सबूत मिले हैं. कमला देवी बीते 12 अक्टूबर को लापता हो गई थीं. उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी.
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा के चर्चित कमला देवी काकरिया हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. भीलवाड़ा में कमला देवी का जिस मकान में मर्डर किया गया था वहां उसके एक दिन बाद ही आरोपियों ने वहां बड़ी शराब और कबाव पार्टी की थी. इस पार्टी में 30 से 32 लोग शामिल हुए थे. पुलिस अब घटनास्थल पर हुई नॉनवेज पार्टी में शामिल करीब 30 से 32 लोगों से पूछताछ करेगी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पार्टी में शामिल किसी व्यक्ति को इस हत्याकांड की जानकारी थी या नहीं? पार्टी में शामिल लोगों में से किसी ने आरोपियों की सबूत मिटाने में मदद तो नहीं की.
कमला देवी हत्याकांड में पुलिस की जांच अब नए सबूतों और संदिग्धों से पूछताछ पर केंद्रित हो गई है. हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिशों के बावजूद पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं. नालियों से मिले हड्डियों के अवशेषों को डीएनए जांच के लिए भेजा गया है. वहीं आभूषण बेचने के दौरान के सीसीटीवी फुटेज और कोठारी नदी के आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी पुलिस ने जुटाई है.
सबसे अहम पहलू घटनास्थल पर हुई नॉनवेज पार्टी बन गया हैइस हत्याकांड में सबसे अहम पहलू घटनास्थल पर हुई नॉनवेज पार्टी बन गया है. सीओ सिटी सज्जन सिंह के अनुसार हत्या के बाद आरोपियों ने छत पर जलने के निशान मिटाने के लिए खुदाई करवाकर दोबारा प्लास्टर कराया और आसपास की दीवारों पर सफेदी करवाई थी. इसके बाद उसी मकान में दोस्तों और साथियों के साथ नॉनवेज पार्टी की और शराब पी. इस पार्टी में 30 से 32 लोग शामिल बताए जा रहे हैं.
पार्टी में शामिल सभी लोगों से पूछताछ की जाएगीअब पुलिस पार्टी में शामिल करीब 30 से 32 लोगों से पूछताछ करेगी. जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि पार्टी में शामिल लोगों को घटनास्थल पर हुई वारदात की कोई जानकारी थी या नहीं. किसी ने आरोपियों की मदद की थी या साक्ष्य मिटाने में कोई भूमिका निभाई थी. इसकी भी पड़ताल की जाएगी. सिंह के मुताबिक यदि पूछताछ में किसी की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता सामने आती है तो जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा. फिलहाल पुलिस नए साक्ष्यों को जोड़ने और पार्टी में शामिल लोगों की भूमिका की जांच पड़ताल करने में जुटी है.
मृतका की हड्डियों के अवशेष मिले हैंसीओ सिटी सज्जन सिंह ने बताया कि पुलिस एफएसएल और एमओबी टीम के साथ दोबारा घटनास्थल पर गई. वहां से जुड़ी नालियों की जांच करवाई गई. उनमें पानी के साथ बहाए गए अवशेष पहुंचने की आशंका थी. जांच के दौरान मृतका की हड्डियों के अवशेष मिले हैं. उन्हें डीएनए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है. इसके अलावा कोठारी नदी और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए गए हैं.
आभूषण बेचने के साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैंजांच में पुलिस को मृतका के आभूषण बेचने से जुड़े अहम साक्ष्य भी मिले हैं. आरोपियों ने जिन स्थानों पर गहने बेचे थे वहां के सीसीटीवी फुटेज हासिल किए गए हैं. संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. पुलिस के अनुसार लेनदेन के दौरान पेश किए गए साक्ष्यों में आरोपी दिखाई दे रहे हैं. इन साक्ष्यों को भी अनुसंधान में शामिल किया गया है.
12 अक्टूबर को लापता हुई थीं कमला देवी
भीलवाड़ा के वीर सावरकर चौक निवासी कमला देवी काकरिया 12 अक्टूबर को लापता हुई थीं. 15 अक्टूबर को उनकी बहू रवीना देवी ने भीमगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. जांच के दौरान सामने आया कि कमला देवी की हत्या कर शव को मकान में ही जला दिया गया था. जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में रवि तापड़िया, हीरालाल सिंधी और आर्यन दाधीच को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सुभाषनगर की छोटी पुलिया स्थित मकान में कमला देवी की हत्या कर शव को छत पर जलाया और फिर अस्थियों को कोठारी नदी में बहा दिया था.About the Authorसंदीप राठौड़
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan
First Published :
November 03, 2026, 16:52 IST



