Entertainment

धनुष की ‘ओम’ में श्रीलीला का होगा ये अंदाज, रोजा बनकर पर्दे पर मचाएंगी धमाल, साई पल्लवी भी निभा रहीं दमदार रोल

Last Updated:November 03, 2026, 23:48 IST

धनुष और ममूटी की अपकमिंग फिल्म ‘ओम’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है. फिल्म में पहली बार दोनों सुपरस्टार एक साथ नजर आएंगे. अब मेकर्स ने श्रीलीला के किरदार से पर्दा उठाते हुए बताया है कि वह रोजा की भूमिका निभाएंगी. वहीं, साई पल्लवी फिल्म में IPS अधिकारी बनकर अहम मिशन की कमान संभालती दिखेंगी. ऐसे में एक्शन और दमदार स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

ख़बरें फटाफट

धनुष की 'ओम' में श्रीलीला का होगा ये अंदाज, रोजा बनकर पर्दे पर मचाएंगी धमालZoomफिल्म में साई पल्लवी भी आएंगी नजर photo- Ians

नई दिल्ली. साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी फिल्म ‘ओम’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इसकी वजह है धनुष और ममूटी की पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी. फिल्म को लेकर हर दिन नई जानकारियां सामने आ रही हैं. अब मेकर्स ने श्रीलीला के किरदार को लेकर भी सस्पेंस खत्म कर दिया है. फिल्म में वह रोजा नाम की युवती के रूप में दिखाई देंगी. उनके लुक की झलक सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर दिलचस्पी और बढ़ गई है.

राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो जारी किया है. इसमें श्रीलीला की झलक के साथ फिल्म के गाने ‘सेनजुदारे’ की कुछ झलकियां भी देखने को मिलीं. प्रोडक्शन हाउस Wunderbar Films ने पोस्ट के जरिए अभिनेत्री के किरदार का नाम रोजा बताया है. फिल्म के इस गाने का तीसरा सिंगल 4 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज के लिए 20 नवंबर की तारीख तय की गई है.

साई पल्लवी के हाथ में होगी ‘ओम’ ऑपरेशन की कमान

फिल्म में श्रीलीला के अलावा साई पल्लवी भी अहम भूमिका में हैं. वह नित्या रेड्डी नाम की एक तेजतर्रार IPS अधिकारी का किरदार निभा रही हैं. नित्या आंध्र प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं देने के बाद CBI में एडिशनल सुपरिटेंडेंट बनती हैं. इसके बाद उन्हें इंटरपोल के साथ जुड़े एक अहम मिशन की जिम्मेदारी मिलती है. नित्या की पहचान एक ईमानदार और समझदार पुलिस अधिकारी के तौर पर है. कम उम्र में ही वह अपने काम और अनुभव से सीनियर अधिकारियों का भरोसा जीत चुकी हैं. कहानी में ‘ओम’ नाम के ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होगी. गौरतलब है कि निर्देशक राजकुमार पेरियासामी और साई पल्लवी इससे पहले फिल्म ‘अमरन’ में साथ काम कर चुके हैं.

धनुष-ममूटी की जोड़ी पर टिकी निगाहें

इस फिल्म की सबसे खास बात धनुष और ममूटी का साथ आना है. दोनों सितारे पहली बार एक ही प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. ममूटी फिल्म में कार्तिकेयन का किरदार निभा रहे हैं, जबकि धनुष एक लकड़ी काटने वाले शख्स के रूप में दिखाई देंगे. फिल्म के शुरुआती टीजर ने कहानी की पृष्ठभूमि को लेकर काफी कुछ साफ किया था. इसकी कहानी लाल चंदन की अवैध कटाई और उससे जुड़े घटनाक्रमों के आसपास बुनी गई है.टीजर में पुलिस की कार्रवाई के बीच मजदूरों को मुश्किल में फंसा दिखाया गया था. इसी दौरान धनुष का किरदार उनकी मदद के लिए आगे आता है. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे. ऐसे में अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के इन बड़े कलाकारों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए खास होने वाला है.

बता दें कि ‘ओम’ को पहले 16 अक्टूबर को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई. धनुष ने खुद फिल्म की रिलीज टालने की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के सम्मान में उन्होंने यह फैसला लिया है. इसके अलावा दिवाली पर सूर्या की फिल्म की रिलीज पहले से तय थी, इसलिए उस मौके पर ‘ओम’ को लाने का इरादा भी बदल दिया गया.अब फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 03, 2026, 23:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj