Jaipur News: जयपुर में असम की महिला से मारपीट, सीसीटीवी में बाल पकड़कर पीटती दिखी पड़ोसी

Last Updated:November 03, 2026, 16:41 IST
Jaipur Crime News: जयपुर के सिरसी रोड स्थित अपार्टमेंट में छत पर कपड़े सुखाने की बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि पड़ोसी पति-पत्नी ने असम मूल की महिला रश्मि शिखा सरमा के साथ मारपीट की. घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी महिला पीड़िता के बाल पकड़कर पीटती नजर आ रही है. तीन साल के बच्चे के सामने मारपीट का आरोप है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.जयपुर महिला मारपीट मामला
जयपुर. असम मूल की एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, घटना सिरसी रोड स्थित एक अपार्टमेंट की है, जहां छत पर कपड़े सुखाने की बात को लेकर पड़ोसी पति-पत्नी और महिला के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि लिफ्ट में जाते समय पड़ोसी पति ने लिफ्ट का गेट रोक लिया और उसकी पत्नी ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट की यह पूरी घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. फुटेज में आरोपी महिला पीड़िता के बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट करती नजर आ रही है.
पीड़िता की पहचान रश्मि शिखा सरमा के रूप में हुई है, वह अपने पति और तीन साल के बच्चे के साथ इसी अपार्टमेंट में रहती हैं. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर बिंदायका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी पति अभिनव जैन को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी पत्नी सोमा जैन पर मारपीट करने का आरोप है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
लिफ्ट में जाने के दौरान रोका गेट, फिर महिला से मारपीट
जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट की छत पर कपड़े सुखाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी. इसी विवाद के बाद लिफ्ट में जाने के दौरान घटना हुई, आरोप है कि अभिनव जैन ने लिफ्ट का गेट रोककर पीड़िता को जाने से रोका और इसके बाद उसकी पत्नी सोमा जैन ने महिला के साथ मारपीट की. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला पीड़िता के बाल पकड़कर उसे पीटती दिखाई दे रही ह. घटना के समय पीड़िता का तीन साल का बच्चा भी वहां मौजूद था, बच्चे के सामने ही महिला के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है.
असम एसोसिएशन ने नस्लभेदी टिप्पणी का लगाया आरोप
मामले में असम एसोसिएशन ने भी हस्तक्षेप किया है, एसोसिएशन का आरोप है कि पड़ोसी पति-पत्नी ने पीड़िता के साथ मारपीट करने के अलावा उसके खिलाफ नस्लभेदी और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की. संगठन ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी महिला के साथ उसके मूल स्थान या पहचान के आधार पर भेदभाव और दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. असम एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, बिंदायका थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी पति को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि आरोपी पत्नी के खिलाफ लगे मारपीट के आरोपों की जांच जारी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 03, 2026, 16:41 IST



