सोनम कपूर-सलमान खान का वो सुपरहिट गाना, 11 साल बाद भी मचा रहा धूम, खूब बनती हैं रील्स

11 साल पहले सलमान खान और सोनम कपूर की फिल्म ‘प्रेम रत्न धन पायो’ आई थी जिसके गाने आज भी लोगों के जुबां पर चढ़े हुए हैं. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्रेम रत्न धन पायो’ में भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो लेकिन इसके गाने आज भी धूम मचा रहे हैं. आज फिल्म का वो गाना बताते हैं जो दिवाली को और भी खास बनाता है. साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म के इस गाने में प्यार, खूबसूरती और पारंपरिक भारतीय उत्सवों की झलक देखने को मिलती है. गाने में सलमान खान और सोनम कपूर दीयों की रोशनी के बीच रोमांस करते नजर आते हैं. इसका भव्य सेट, खूबसूरत लोकेशन और पारंपरिक परिधान गाने को और आकर्षक बनाते हैं. जलते दीये’ को शबाब साबरी, अनवेशा, विनीत सिंह और हर्षदीप कौर ने गाया था. इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है, जबकि गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं. गाने की धुन और इसके रोमांटिक बोल दर्शकों को प्रेम की एक खूबसूरत दुनिया में ले जाते हैं.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.



