Health

Ayushman Bharat Yojana 5 Lakh Free Treatment: Eligibility, Benefits & How to Apply

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सरकार की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है, जिसका मकसद गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त इलाज देना है. इस योजना के तहत पात्र परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है. अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपका नाम सूची में है या नहीं और आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा. अस्पताल में भर्ती से लेकर इलाज और दवा तक की पूरी प्रक्रिया क्या है, इसे समझना बहुत आसान है. आइए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं.

हर साल करा सकते हैं 5 लाख रुपये तक का इलाजजिला कार्यक्रम प्रबंधक रघुवीर सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना एक हेल्थकेयर की ऐसी योजना है, जिसमें किसी भी जिस आदमी का यह कार्ड बना होता है, उसे 5 लाख रुपये तक का इलाज 1 साल में फ्री मिलता है. वह एक साल में 5 लाख तक का इलाज फ्री में करा सकता है. उसकी शर्त यह होती है कि या तो उसका जनगणना की लिस्ट में नाम आया हो या और माध्यम से उसका कार्ड बनाया गया हो.

इसमें अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं, जिसमें अंत्योदय कार्ड सहित अलग-अलग चीजें शामिल हैं. किसी भी माध्यम से उसका नाम लिस्ट में शामिल होना बहुत जरूरी है. इसके अलावा कोई भी 70 साल का व्यक्ति, जिसकी उम्र 70 साल पूरी हो गई है, उसका इलाज भी इस योजना के अंतर्गत होता है.

सरकारी शिक्षक और कामकाजी वर्ग भी दायरे में शामिलइस योजना में शिक्षक कैशलेस योजना भी अभी जुड़ी है. जो भी सरकारी शिक्षक हैं, उन सबको भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है. 34 लाख फैमिली थीं, जिनका आयुष्मान कार्ड बनना था, जिसमें से हम 90% फैमिली का आयुष्मान कार्ड बना चुके हैं. इसमें अभी तक तो कार्ड उन्हीं के बना रहे हैं, जिनके लिस्ट में नाम हों या अंत्योदय कार्ड बना हो या एक नई स्कीम होती है, जिसमें यह कामकाजी लोग होते हैं, बिल्डिंग वर्कर्स, उनका बन जाता है या फिर 70 साल का कोई भी व्यक्ति, उन लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं. बाकी हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है. हर व्यक्ति इसका लाभ नहीं ले सकता है.

योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाएंअगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं. इस योजना में हृदय रोग, कैंसर, किडनी की बीमारी, घुटना प्रत्यारोपण, हड्डियों की सर्जरी, मोतियाबिंद, न्यूरो सर्जरी और गंभीर दुर्घटनाओं में इलाज जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा अस्पताल में भर्ती होने, ऑपरेशन, आईसीयू, जरूरी जांच, दवाइयों और इलाज के दौरान खाने का खर्च भी निर्धारित पैकेज के तहत कवर होता है. अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले और छुट्टी के 15 दिन बाद तक का खर्च भी शामिल है. यह सुविधा योजना से जुड़े सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस मिलती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj