Entertainment

‘रामायण’ पर बरसा प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, तीसरे दिन फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई, दुनियाभर में छापे 375 करोड़

Last Updated:November 08, 2026, 17:51 IST

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच रही है. दूसरे दिन की सुस्ती के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में तूफानी उछाल आया और इसने तीसरे दिन दुनियाभर से करीब 182.70 करोड़ रुपये बटोर लिए. रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म ने अकेले शनिवार के कलेक्शन के दम पर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. इसी के साथ शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 375.50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच चुका है.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. दूसरे दिन की हल्की गिरावट के बाद रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की यह मूवी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छलांग लगाई है. दिलचस्प बात है कि वर्ल्डवाइड यह मूवी दुनियाभर में 400 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है. जानिए रामायण ने अब तक दुनियाभर में कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने भारत में 69.80 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. यह अब तक का इसका एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की 3 दिनों की कुल कमाई 182.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

दुनियाभर में फिल्म रामायण का डंका बज रहा है और 3 दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 375.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है. ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ रुपये की बंपर शुरुआत करने के बाद शुक्रवार को फिल्म की कमाई में करीब 25.9 फीसदी की गिरावट देखी गई थी और इसने 48.05 करोड़ रुपये बटोरे थे. हालांकि, वीकेंड आते ही दर्शकों का हुजूम सिनेमाघरों की तरफ उमड़ पड़ा और शनिवार को कलेक्शन में सीधे 45.3 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

Add as Preferred Source on Google

सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का जलवा कायम है. शनिवार को विदेशों से फिल्म ने लगभग 60 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल ओवरसीज कमाई 157.25 करोड़ रुपये हो चुकी है. 3 दिनों में ही 350 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए फिल्म ने बता दिया है कि इसका खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

पांच भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म का सबसे ज्यादा जादू हिंदी बेल्ट में देखने को मिल रहा है. शनिवार को अकेले हिंदी वर्जन से 53 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिसके बाद हिंदी बेल्ट का 3 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 136 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं कन्नड़ वर्जन ने 6.30 करोड़, तेलुगु ने 6 करोड़, तमिल ने 2.50 करोड़ और मलयालम वर्जन ने 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

तीसरे दिन देशभर में फिल्म के कुल 23,696 शोज चलाए गए, जिनमें ओवरऑल 41.3 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. अकेले शनिवार को ही लगभग 26.24 लाख लोग ‘रामायण’ को देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे. 3 दिनों में फिल्म को देखने वालों की संख्या करीब 69.88 लाख का आंकड़ा छू चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन तले बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान श्रीराम का रोल निभाया है. साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म में संगीत की जिम्मेदारी एआर रहमान और हान्स जिमर की जोड़ी ने संभाली है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

‘रामायण’ को मेकर्स ने दो पार्ट में रिलीज करने का प्लान बनाया है. पहला भाग 5 नवंबर को रिलीज हो चुका है जबकि दूसरा पार्ट 2028 में दिवाली के मौके पर दस्तक देगा. दोनों फिल्मों के डायरेक्शन का जिम्मा नितेश तिवारी ने संभाला है. बताया जा रहा है कि रामायण के दोनों पार्ट 4000 करोड़ की लागत में बनकर तैयार हुए हैं. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

November 08, 2026, 17:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj