Black Pepper Gardening Tips | Kali Mirch Plant Care | Spice Garden at Home | How to Grow Black Pepper | Balcony Gardening Spices | Home Organic Spices | Kali Mirch Pot Growing Guide | Winter Gardening Tips

Last Updated:November 15, 2025, 16:08 IST
Winter Gardening Tips: काली मिर्च घर की बालकनी या गमले में आसानी से उगाई जा सकती है और यह मसालों का बगीचा बनाने का बेहतरीन विकल्प है. नियमित नमी, अच्छी धूप और हल्की खाद से इसका पौधा तेजी से बढ़ता है. घर में उगी काली मिर्च न केवल शुद्ध और ताज़ी होती है, बल्कि आपके भोजन में प्राकृतिक स्वाद भी बढ़ाती है.
काली मिर्च सिर्फ एक मसाला नहीं बल्कि एक औषधीय गुणों से भरपूर पदार्थ है. इसे ब्लैक गोल्ड भी कहा जाता है. काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो सर्दी-जुकाम, खांसी और संक्रमण से बचाव करती है. घर की बालकनी में काली मिर्च का पौधा उगाना एक बहुत ही अच्छा अनुभव हो सकता है. यहां 5 आसान तरीके दिए गए हैं जिनसे आप सफलता पा सकते हैं.

बीज से शुरुआत करना: बाजार से काली मिर्च के सूखे बीज लें या ताज़ी काली मिर्च से बीज निकाल लें. बीजों को 24 घंटे के लिए साफ पानी में भिगोकर रख दें. इससे अंकुरण जल्दी होगा.

गमले और मिट्टी का सही चुनाव: शुरुआत में 10-12 इंच चौड़ा गमला लें. जैसे-जैसे पौधा बड़ा हो उसे बड़े गमले में शिफ्ट कर दें. गमले में जल निकासी के छेद ज़रूर हों. काली मिर्च के पौधे को भुरभुरी और जैविक तत्वों से भरपूर मिट्टी पसंद है. 40% सामान्य मिट्टी, 30% कोकोपीट, 20% कम्पोस्ट या वर्मीकम्पोस्ट 10% रेत और इस मिश्रण में थोड़ी नीम की खली मिला दें तो कीड़ों से बचाव होगा.

कटिंग से नया पौधा तैयार करना: किसी स्वस्थ काली मिर्च के पौधे से एक 4-6 इंच लंबी, हरी और स्वस्थ टहनी काट लें. नीचे के पत्ते हटा दें।कटिंग के निचले सिरे को रूटिंग हॉर्मोन पाउडर में डुबो सकते हैं. इससे जड़ें जल्दी निकलती हैं.

धूप, पानी और खाद का सही प्रबंधन: काली मिर्च के पौधे को रोजाना 4-6 घंटे की अच्छी धूप चाहिए. बालकनी में ऐसी जगह रखें जहाँ सुबह की धूप आती हो. गर्मियों में रोज़ाना हल्का पानी दें. सर्दियों में मिट्टी सूखने पर पानी दें। हर 3-4 हफ्ते में एक बार जैविक खाद दें. वर्मीकम्पोस्ट, गोबर की खाद, या फल-फूल बढ़ाने वाली तरल खाद दी जा सकती है.

कीटों और बीमारियों से बचाव: पत्तियों की निचली सतह और नई कलियों को रेगुलर चेक करते रहें. नीम के तेल का स्प्रे बनाकर 10 दिन में एक बार छिड़कें. मिट्टी को ज्यादा गीला न रखें. हल्का फफूंद दिखे तो दालचीनी पाउडर मिट्टी पर छिड़क दें. लहसुन की कुछ कलियां पीसकर पानी में उबालें, ठंडा करके छान लें और इस पानी का स्प्रे करें.
First Published :
November 15, 2025, 16:08 IST
homeagriculture
मसालों का मिनी गार्डन! ऐसे उगाएं काली मिर्च और पाएं शुद्ध, ऑर्गेनिक खुशबू



