Rajasthan

बंद कार बनी मौत का जाल! SMS मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर की रहस्यमयी मौत ने सबको चौंकाया

Last Updated:July 01, 2026, 17:20 IST

Jaipur Doctor Death In Car : जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉ संदीप कुमार शर्मा बंद कार में मृत मिले, पुलिस को दम घुटने और शराब पीने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट लंबित. पुलिस को कार के अंदर एक शराब का क्वार्टर भी मिला है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि डॉक्टर ने संभवत: शराब पी थी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कार करीब पांच घंटे से उसी जगह खड़ी थी और किसी ने उसमें कोई हलचल नहीं देखी.बंद कार बनी मौत का जाल! जयपुर में डॉक्टर की रहस्यमयी मौत ने चौंकायाZoomसड़क किनारे घंटों खड़ी रही कार, अंदर मिली डॉक्टर की लाश… एसी बंद हुआ या कुछ और? जांच में बड़ा सवाल

जयपुर. जयपुर में सोमवार दोपहर एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया. सड़क किनारे खड़ी एक बंद कार के अंदर एक रेजिडेंट डॉक्टर मृत मिला. राहगीरों को जब कार के अंदर ड्राइवर सीट पर एक युवक लंबे समय तक बेसुध हालत में बैठा दिखाई दिया तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी कोशिश के बाद कार का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

मृतक की पहचान 37 वर्षीय डॉ. संदीप कुमार शर्मा के रूप में हुई है. वह झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी के रहने वाले थे और जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के स्किन डिपार्टमेंट में फर्स्ट ईयर के रेजिडेंट डॉक्टर थे. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि डॉक्टर ने शराब पी रखी थी और कार में एसी चलाकर सो गए थे. बाद में पेट्रोल खत्म होने से एसी बंद हो गया और बंद कार के भीतर गर्मी बढ़ने से दम घुटने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी.

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिसआदर्श नगर थाना प्रभारी मनीष गुप्ता के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बर्फखाना के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में एक युवक बेसुध हालत में बैठा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. कार पूरी तरह लॉक थी और अंदर ड्राइवर सीट पर युवक बैठा दिखाई दे रहा था. पुलिस ने पहले युवक को आवाज देकर जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद कार का शीशा तोड़कर लॉक खोला गया. जब पुलिस अंदर पहुंची तो जांच में पता चला कि युवक की मौत हो चुकी थी. इसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए गए.

कार में मिला शराब का क्वार्टर, कई घंटे से खड़ी थी गाड़ीपुलिस को कार के अंदर एक शराब का क्वार्टर भी मिला है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि डॉक्टर ने संभवत: शराब पी थी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कार करीब पांच घंटे से उसी जगह खड़ी थी और किसी ने उसमें कोई हलचल नहीं देखी. पुलिस का मानना है कि डॉक्टर ने सड़क किनारे कार रोककर एसी चालू किया और उसी में सो गए. इसी दौरान कार का पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे एसी बंद हो गया. बंद कार के भीतर लगातार बढ़ती गर्मी और हवा का रास्ता बंद होने के कारण दम घुटने की आशंका जताई जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी मौत की वजह साफपुलिस ने शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के लिए एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत की संभावना लग रही है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही निकाला जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर यह दिखाया है कि बंद कार में लंबे समय तक रुकना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, खासकर तब जब वाहन का एसी बंद हो जाए या पेट्रोल खत्म हो जाए. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj