Entertainment

प्रधानमंत्री की पोती, डेब्यू फिल्म से बनी रातोंरात स्टार, टॉप हीरोइन बनने के बाद टूटा दुखों का पहाड़

Last Updated:August 16, 2026, 05:01 IST

एक्ट्रेस को हिंदी सिनेमा से दौलत-शोहरत भरपूर मिली. वे अपनी डेब्यू फिल्म से स्टार बन गई थी. फिर आगे चलकर बॉलीवुड पर राज किया, मगर उनकी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही. एक्ट्रेस की दो बार शादी टूटी थी. फिर उन्हें कैंसर ने जकड़ लिया, मगर हर बार वे विजेता बनकर लौटीं. आइए, मनीषा कोइराला के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी को थोड़ा और करीब से जानते हैं.

नई दिल्ली: किसी दूसरे देश से आकर बॉलीवुड में जगह बनाना आसान नहीं होता, लेकिन 1990 और 2000 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसी एक्ट्रेस ने कदम रखा, जिन्होंने खूबसूरती, बेहतरीन एक्टिंग और शानदार डांस मूव्स के दम पर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में जगह बनाई. उस एक्ट्रेस का नाम मनीषा कोइराला है. (फोटो साभार: Instagram@m_koirala)

मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक राजनीतिक परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम प्रकाश कोइराला है, जो पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. वहीं, मां का नाम सुषमा कोइराला है. मनीषा कोइराला के परिवार की राजनीति पकड़ का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि उनके दादाजी, विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. (फोटो साभार: Instagram@m_koirala)

मनीषा कोइराला एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ नेपाली, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू 1991 में सुभाष घई की फिल्म ‘सौदागर’ से किया. अपनी पहली फिल्म ही कामयाबी और उनके शानदार अभिनय ने उन्हें रातों-रात इंडस्ट्री की उभरती हुई टॉप अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया. (फोटो साभार: Instagram@m_koirala)

Add as Preferred Source on Google

मनीषा ने ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘बॉम्बे’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘दिल से..’, ‘कंपनी’, जैसी कई अन्य फिल्मों में काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ जैसी वेब सीरीज में भी अभिनय किया. (फोटो साभार: Instagram@m_koirala)

मनीषा कोइराला के एक्टिंग करियर में जहां उनकी डेब्यू फिल्म ‘सौदागर’ ने उन्हें नाम, पहचान और शोहरत दिलाई. वहीं, फिल्म ‘कंपनी’ में शानदार एक्टिंग ने उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिला दिया. एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के दम पर अब तक तीन क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड और एक फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार हासिल किए हैं. (फोटो साभार: Instagram@m_koirala)

हालांकि, कहते हैं न जब जीवन में सब अच्छा चल रहा होता है, तब एक ऐसा समय आता है, जिसके बारे में आपने कभी कल्पना भी नहीं की होती है. कुछ ऐसा ही मनीषा कोइराला के साथ हुआ. एक्ट्रेस जब अपने करियर की टॉप पर थी, तब साल 2012 में उन्हें स्टेज-4 ओवेरियन कैंसर हो गया, जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया और 2013 से पूरी तरह कैंसर-मुक्त हैं.(फोटो साभार: Instagram@m_koirala)

एक्ट्रेस के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की, लेकिन साल 2012 में उनका तलाक हो गया. मनीषा कोइराला आज के समय में लाखों महिलाओं की प्रेरणा हैं.(फोटो साभार: Instagram@m_koirala)

मनीषा कोइराला कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने में काफी सक्रिय रहती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया सहित अन्य जगहों पर महिलाओं और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं. (फोटो साभार: Instagram@m_koirala)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 16, 2026, 05:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj