Rajasthan

Aaj 1 July Tula Rashifal: आज तुला राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे गणपति, संपत्ति और नौकरी में बड़े लाभ के योग

Last Updated:July 01, 2026, 06:50 IST

Aaj ka Tula Rashifal 1 July 2026: तुला राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन घर-परिवार, संपत्ति और आर्थिक मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है. चंद्रमा के मकर राशि में गोचर करने से चतुर्थ भाव सक्रिय होगा, जिससे पारिवारिक सुख, मानसिक शांति और गृह संबंधी कार्यों में प्रगति के योग बनेंगे. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार, प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, भवन निर्माण, वाहन और भूमि से जुड़े कारोबार करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलेगा. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और घर की जरूरतों पर खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मानसिक तनाव कम होगा. भगवान गणेश की पूजा, 21 दुर्वा अर्पित करने और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करने से दिन और अधिक शुभ रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों आज गोचर में चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो कुंडली का चतुर्थ भाव माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में चतुर्थ भाव माता, गृह सुख, अचल संपत्ति, वाहन, मानसिक संतुलन और पारिवारिक जीवन का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में आज का दिन घर-परिवार और निजी जीवन के लिए विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज आपका पूरा ध्यान अपने कामकाज को व्यवस्थित करने और भविष्य की योजनाओं को मजबूत करने पर रहेगा.

यदि आपका व्यवसाय प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, निर्माण कार्य, भवन निर्माण सामग्री, इंटीरियर, भूमि खरीद-फरोख्त या वाहन से जुड़ा है तो आज अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं. किसी रुके हुए काम में भी प्रगति हो सकती है और नई योजनाओं पर भी सकारात्मक शुरुआत होने की संभावना है।. नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का अवसर मिलेगा.

आर्थिक दृष्टि से बेहतर रहेगा दिन

आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन संतुलित और लाभकारी रहेगा. घर की सुविधाओं से जुड़ी किसी आवश्यक वस्तु की खरीदारी हो सकती है. यदि लंबे समय से आप संपत्ति या वाहन से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो उस दिशा में सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है, लेकिन कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझकर और विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही करें.

स्वास्थ्य भी आज रहेगा बेहतर

स्वास्थ्य की बात करें तो आज  आपका मन शांत और संतुलित रहेगा. मानसिक तनाव में कमी आएगी और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. विशेष रूप से माता जी के साथ समय बिताना, उनकी सेवा करना और उनका आशीर्वाद लेना आपके लिए सौभाग्य और मानसिक संतोष का कारण बनेगा. घर का वातावरण प्रेम, सहयोग और सुख-शांति से भरपूर रहेगा.

तुला राशि के जातक आज करें ये उपाय

आज बुधवार का पावन दिन है जो भगवान गणेश को समर्पित है. इसलिए तुला राशि के जातक प्रातः स्नान के बाद भगवान गणेश को 21 दुर्वा अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक ओम गं गणपतये नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. मान्यता है कि इस उपाय से विघ्न दूर होते हैं, घर में सुख-समृद्धि का वास होता है, धन-धान्य में वृद्धि होती है तथा सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Rajasthan

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj