Aaj 23 April Tula Rashifal: तुला राशि को चंद्र गोचर से लाभ के योग, आय में होगाी बढ़ातरी, पुराने निवेश से मिलेगा फायदा

Last Updated:April 23, 2026, 06:23 IST
Aaj ka Tula Rashifal 23 April 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर आपकी कुंडली के एकादश भाव में हो रहा है, जो लाभ और आय का स्थान माना जाता है. इस प्रभाव से आय के नए स्रोत बनने, रुके काम पूरे होने और करियर में सफलता मिलने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को सराहना मिल सकती है, वहीं व्यापारियों को भी लाभ होगा. सामाजिक संपर्क मजबूत होंगे और दोस्तों से सहयोग मिलेगा.
ख़बरें फटाफट
Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 23 अप्रैल यानी आज का दिन गोचर के लिहाज से खास माना जा रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं. आपकी कुंडली में यह गोचर एकादश भाव में हो रहा है, जिसे लाभ, आय और इच्छाओं की पूर्ति का स्थान माना जाता है. इस परिवर्तन का सीधा असर आपके आर्थिक और सामाजिक जीवन पर देखने को मिल सकता है. आज आपको आय के नए स्रोत मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिल सकती है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार, नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है, वहीं व्यापारियों के लिए भी दिन फायदेमंद रहने की संभावना है. मित्रों और नेटवर्क के जरिए लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव महसूस होगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात या अच्छी खबर मिल सकती है. कुल मिलाकर आज का दिन आपकी इच्छाओं को पूरा करने और प्रगति के नए रास्ते खोलने वाला साबित हो सकता है.
पुराने निवेश से अचानक लाभ मिल सकता है
ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज का दिन धन लाभ और तरक्की का संकेत दे रहा है. यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो कोई रुकी हुई बड़ी डील आज फाइनल हो सकती है या फिर पुराने निवेश से अचानक लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज प्रमोशन या इन्क्रीमेंट से जुड़ी अच्छी खबर आने के योग बन रहे हैं. आपका सोशल नेटवर्क और संपर्क आज आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा.
किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है
आज आपको अपने बड़े भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात या किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. लव लाइफ भी आज बहुत अच्छी रहने वाली है. आप मानसिक रूप से प्रसन्न और संतुष्ट महसूस करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
अत्यधिक उत्साह में आकर कोई बड़ा वादा ना करें
आज आपको एक सावधानी बरतनी जरूरी है, क्योंकि आज लाभ का दिन है इसलिए अत्यधिक उत्साह में आकर आज कोई बड़ा वादा करने से बचें. जितना संभव हो, उतना ही कमिटमेंट लें. पैसों के मामलों में दिखावा या अनावश्यक खर्च करने से भी दूर रहें अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है.
तुला राशि के जातक करें ये अचूक उपाय
आज गुरुवार का शुभ दिन है, इसलिए तुला राशि के जातक भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करें. माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं और पीले फल का दान करें. इससे आपकी आय में वृद्धि होगी और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
April 23, 2026, 06:23 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



