Rajasthan

aaj ka tula rashifal | 05 January 2026 tula rashifal | 05 January 2026 libra horoscope in hindi | today tula rashifal in hindi | libra horoscope today in hindi

Last Updated:January 05, 2026, 05:53 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 05 January 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन फायदे का सौदा साबित हो सकता है. बिज़नेस में नए सौदे और लाभ के संकेत हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों को करियर में तरक्की और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं. सहकर्मियों और साझेदारों का सहयोग मिलेगा, जिससे अधूरे काम पूरे होंगे. आज लिया गया फैसला भविष्य में सफलता दिला सकता है, इसलिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. तुला राशि वालों के लिए हफ्ते की शुरुआत बेहद धमाकेदार होने वाली है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर आपके ग्यारहवें भाव  में प्रवेश कर रहे हैं. यह समय आपकी मेहनत का फल मिलने और इच्छाओं की पूर्ति का है.चंद्रमा का ग्यारहवें भाव में गोचर यह संकेत देता है कि आज आपके लिए लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. लंबे समय से की गई मेहनत अब रंग लाने वाली है. आज आपको अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज इनकम के नए स्त्रोत खुलने के प्रबल योग बन रहे हैं. यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो उसके वापस मिलने की संभावना भी बनी हुई है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन आगमन के संकेत मिलेंगे.

तुला राशि वालों के करियर में बड़ी सफलताबिज़नेस करने वालों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. कोई बड़ी डील या समझौता आज फाइनल हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को भी सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी.आज आपका सोशल सर्किल बढ़ेगा. नए दोस्त बनेंगे, जो भविष्य में आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे. बड़े भाई-बहनों से आज कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

तुला राशि वालों के लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांसलव लाइफ के लिहाज से आज का दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है. अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. दोस्तों के माध्यम से रिश्ता आने के भी योग बन रहे हैं. आज का माहौल प्रेम और आकर्षण से भरा रहेगा.

तुला राशि वाले करें ये उपायआज सोमवार है और चंद्रमा लाभ भाव में विराजमान हैं. आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए आज यह उपाय जरूर करें. शिवलिंग पर कच्चा दूध और काले तिल अर्पित करें. इसके बाद ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें और मन ही मन अपनी इच्छा भगवान शिव से कहें. आपकी मनोकामना शीघ्र पूरी होगी.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

January 05, 2026, 05:53 IST

homeastro

तुला राशि वालों की आज रहेगी बुलंद! धन की होगी वर्षा, करियर में सफलता के योग

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj