Abhishek Sharma Century Celebration: 135 रन के तूफान के बाद बदला अंदाज… अभिषेक शर्मा के नए साइलेंट सेलिब्रेशन के पीछे क्या कहानी है?

होमखेलक्रिकेट
135 रन के तूफान के बाद बदला अंदाज…अभिषेक के नए सेलिब्रेशन के पीछे की कहानी
Last Updated:April 22, 2026, 01:26 IST
Abhishek Sharma Century Celebration: हर क्रिकेटर का अपना एक सेलिब्रेशन का तरीका होता है, जिसे उसका सिग्नेचर स्टाइल कहा जाता है. शतक-अर्धशतक बनाने के बाद अभिषेक शर्मा अपने हाथों की उंगलियों से ‘एल’ बनाकर जश्न मनाते थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बीती रात 68 गेंद में 135 रन बनाने के बाद उन्होंने नए अंदाज में सेलिब्रेट किया और बाद में इसका राज भी खोला.
अभिषेक शर्मा का नया सेलिब्रेशन स्टाइल
नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद ने 21 अप्रैल की रात आईपीएल 2026 की अपनी चौथी और लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 पोजिशन हासिल कर ली है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजीव गांधी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 135 रन की नाबाद धुआंधार पारी खेली. अभिषेक ने 68 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके और इतने ही छक्के लगाए. शतक के बाद अभिषेक ने अपना सिग्नेचर सेलिब्रेशन न करते हुए नए अंदाज में जश्न मनाया.
कैसा था अभिषेक का नया सेलिब्रेशनशतक के बाद अभिषेक अक्सर ‘एल सेलिब्रेशन’ करते नजर आते थे. एल सेलिब्रेशन से तात्पर्य यहां अंग्रेजी के अक्षर L से है, उसी के आकार में अभिषेक अपनी हाथों की उंगलियां फैंस की तरफ दिखाते थे. मगर इस बार दिल्ली के खिलाफ उन्होंने शतक लगाकर अपने दोनों हाथ बांध लिए. शतक के बाद अपने जश्न के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मैं यह ‘एल सेलिब्रेशन’ लंबे समय से कर रहा हूं, यह सिर्फ उस प्यार के लिए है जो हमें स्टेडियम से मिलता है.’
अभिषेक शर्मा का न्यू सेलिब्रेशन
कैसा बनाया आईपीएल का दूसरा शतकअभिषेक शर्मा ने मंगलवार को यहां कहा कि पिच पर गेंद थोड़ी धीमी आ रही थी, जिससे पावरप्ले में टीम को अपनी योजना बदलनी पड़ी. सनराइजर्स ने दो विकेट पर 242 रन बनाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को नौ विकेट पर 195 रन पर रोक दिया. प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा:
जिस तरह से हमने शुरुआत की थी, उसके लिए हमारे पास एक योजना थी. हम पावरप्ले का इस्तेमाल करना चाहते थे, लेकिन विकेट थोड़ा धीमा था, इसलिए हमें अपनी रणनीति बदलनी पड़ी. मुझे यहां खेलना और दर्शकों का मनोरंजन करना बहुत पसंद है। टीम के कोच और कप्तान को विशेष धन्यवाद, क्योंकि वे हमें खुद को व्यक्त करने की आजादी देते हैं.
Incredible knock, iconic celebration 🙌
An Abhishek Sharma special lights up Hyderabad 💯



