Rajasthan
उदयपुर के केवड़ी जंगल में महिला की हत्या! पीहर में रहने को लेकर था विवाद

Udaipur Jhadol murder case: उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पानरवा थाना क्षेत्र के केवड़ी जंगल में बकरियां चराने गई एक महिला की हत्या कर दी गई. हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला के पति को डिटेन किया है. बताया जा रहा है कि महिला शादी के बाद से पीहर में रह रही थी, इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. सूचना मिलते ही पानरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को बुलाया गया. जांच के बाद शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया जाएगा.



