Adani Port Share : हिस्सेदारी बेचने से गिरा अडानी पोर्ट का शेयर, किसने बेची और किसने खरीदी? जानिए डिटेल में

Last Updated:May 05, 2026, 14:01 IST
Share Market : शेयर बाजार में आज सुबह से ही अडानी पोर्ट के स्टॉक्स में दबाव दिख रहा है. यह गिरावट कंपनी की एक प्रमोटर कंपनी के अपनी हिस्सेदारी बेचने की वजह से आई है. इस प्रमोटर कंपनी ने करीब साढ़े 7 हजार करोड़ रुपये में अपनी हिस्सेदारी बेची है.
अडानी पोर्ट के शेयरों में आज सुबह से ही गिरावट दिख रही है.
नई दिल्ली. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के शेयरों में मंगलवार सुबह गिरावट दिख रही है. इसकी वजह कंपनी के प्रमोटर की ओर से अपनी हिस्सेदारी बेचना बताया जा रहा है. दोपहर 1.30 बजे कंपनी के स्टॉक में 0.45 फीसदी की गिरावट थी, लेकिन सुबह यह 1.10 फीसदी तक टूट गया था. अडानी पोर्ट के शेयरों पर आज सुबह से ही दबाव दिख रहा था, जो कंपनी के प्रमोटर कंपनियों में शामिल एक कंपनी की हिस्सेदारी बेचने की वजह से था.
बीएसई पर उपलब्ध डाटा के मुताबिक, अडानी पोर्ट में उसकी प्रमोटर ग्रुप कंपनी ने 2 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है. यह डील ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिये 7,486 करोड़ रुपये में हुई है. हिस्सेदारी को अमेरिका के कैपिटल ग्रुप ने खरीदा है. इस खबर के बाद सुबह बीएसई पर अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) के शेयरों में 1.10 फीसदी की गिरावट दिखी और 1,723.75 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे.
किस कंपनी ने बेचे शेयरब्लॉक डील के अनुसार, अडानी पोर्ट्स की प्रमोटर ग्रुप इकाई वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट होल्डिंग लिमिटेड ने सोमवार को तीन किश्तों में कुल 4,58,58,705 शेयर बेचे, जो अडानी पोर्ट में उसकी 1.99 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. यह डील औसतन 1,632.45 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर हुई है. इसकी कुल ट्रांजेक्शन वैल्यू 7,486.20 करोड़ रुपये रही. इस डील के बाद अडानी पोर्ट के शेयरों पर मंगलवार सुबह से ही बिकवाली का दबाव दिखा.
अब कितनी रह गई हिस्सेदारीइस लेनदेन के बाद वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट होल्डिंग लिमिटेड की कंपनी में हिस्सेदारी 3.74 फीसदी से घटकर 1.75 फीसदी रह गई है. अडानी प्रमोटर ग्रुप की कुल शेयरहोल्डिंग भी 68.02 फीसदी से घटकर 66.03 फीसदी रह गई है. इस बीच फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी कैपिटल ग्रुप ने अपने फंड्स यूरोपैसिफिक ग्रोथ फंड, कैपिटल इनकम बिल्डर और कैपिटल ग्रुप इंटरनेशनल ऑल कंट्रीज इक्विटी ट्रस्ट (यूएस) के जरिए उतनी ही संख्या में शेयर उसी कीमत पर खरीदे.
तेजी से बढ़ रहा कंपनी का कामAPSEZ ने डील से बताया कि अप्रैल में पोर्ट पर कार्गो वॉल्यूम्स में साल-दर-साल 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 4.31 करोड़ मीट्रिक टन तक पहुंच गया है. इसमें कंटेनर और ड्राई कार्गो दोनों में 17 फीसदी की वृद्धि शामिल है. हालांकि, रेल लॉजिस्टिक्स वॉल्यूम्स में साल-दर-साल 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह महीने के दौरान 48,490 TEUs रहा.
About the AuthorPramod Kumar Tiwari
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



