नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर मचा बवाल! दो गुटों में चले डंडे-सरिए, 8 से ज्यादा लोग घायल, VIDEO आया सामने

Last Updated:June 22, 2026, 16:17 IST
Jama Masjid Fatehnagar Clash: उदयपुर जिले के फतहनगर में जामा मस्जिद के गेट पर दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. नमाज के बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडों और सरियों से हमला कर दिया. इस घटना में 8 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों गुट आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. पुलिस के अनुसार मस्जिद परिसर में स्थित सामुदायिक भवन के कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और एक पक्ष निर्माणाधीन मकान से डंडे और सरिए लेकर आ गया. मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
ख़बरें फटाफट
फतहनगर में जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के मुख्य द्वार पर दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई
उदयपुर: उदयपुर के फतहनगर में जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के मुख्य द्वार पर दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से हमला कर दिया. इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 8 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गुटों के लोग खुलेआम सड़क पर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं.
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे फसाद की जड़ मस्जिद परिसर में स्थित एक सामुदायिक भवन पर कब्जे को लेकर थी. नमाज के बाद दोनों पक्ष इसी विषय पर बातचीत करने के लिए इकट्ठा हुए थे. चर्चा के दौरान ही दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई. बात इतनी बिगड़ गई कि एक गुट के लोग तुरंत मस्जिद से बाहर निकले और पास ही में चल रहे एक निर्माणाधीन मकान से डंडे, लाठियां और लोहे के सरिए उठा लाए. इसके बाद उन्होंने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया, जिसके जवाब में दूसरे पक्ष ने भी उन पर हमला किया. थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने बताया कि ‘दरअसल, करीब डेढ़ साल पहले फतहनगर में सदर (मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष) के चुनाव हुए थे. उसी चुनाव के बाद से इन दोनों गुटों के बीच भीतर ही भीतर रंजिश चल रही थी, जो आज इस हिंसक रूप में बाहर आ गई.’
पुलिस की सख्त कार्रवाईघटना की सूचना मिलते ही फतहनगर थाना पुलिस भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है.
सुरक्षा व्यवस्था और आगे की जांचइस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए मस्जिद और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर उपद्रवियों और हमलावरों की पहचान की जा रही है.
थानाधिकारी ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज होने के बाद कानून हाथ में लेने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Udaipur,Rajasthan



