Entertainment

विजय के CM बनने के बाद उदयनिधि स्टालिन ने खेला दांव, तृषा कृष्णन पर लुटाएंगे 12 करोड़! 1 तीर से साधे 2 निशाने

Last Updated:May 16, 2026, 04:01 IST

Trisha Krishnan 12 Crore Offer: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों थलापति विजय की पॉलिटिकल पार्टी की सेरेमनी में शामिल होने और अपनी अगली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. वे विजय के परिवार के करीब नजर आईं, फिर उनके राजनीति में आने और त्रिची सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हुईं. अब चर्चाएं हैं कि कमल हासन और रजनीकांत की अगली फिल्म में है जिसका बजट 600-700 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. अगर वह इस फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये की फीस स्वीकार करती हैं, तो वह नयनतारा को पीछे छोड़कर साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन जाएंगी. हालांकि, फिल्म को विजय के प्रतिद्वंद्वी उदयनिधि स्टालिन बना रहे हैं, जिसकी वजह से सबकी नजरें उनके फैसले पर टिकी हैं.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों चर्चाओं में हैं, जिसकी वजह सिर्फ उनकी फिल्में नहीं बल्कि राजनीति से जुड़ा है. हाल में जब थलापति विजय ने अपनी पार्टी ‘तमिल वेट्री कजगम’ की शुरुआत की, तो उस दिन तृषा का जन्मदिन भी था. दिलचस्प बात यह रही कि जहां विजय के परिवार के कुछ करीबी सदस्य समारोह से नदारद थे, वहीं तृषा अपनी मां उमा कृष्णन के साथ वहां मौजूद थीं.

विजय की सेरेमनी की सबसे खास बात यह रही कि विजय के माता-पिता के अलावा तृषा ही इकलौती हस्ती थीं, जो वहां नजर आईं. रेशमी साड़ी में सजी तृषा जब विजय के परिवार से मिलीं, तो वह पल कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए. फैंस इस बात से काफी हैरान और खुश थे कि तृषा, विजय के इस नए और बड़े सफर में उनके साथ खड़ी नजर आईं.

तृषा का करियर एक बार फिर सातवें आसमान पर है. ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने विजय की फिल्म ‘लियो’ से तमिल सिनेमा में जो वापसी की, उसने सबको चौंका दिया. सालों बाद इस जोड़ी को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था, क्योंकि एक लंबे अंतराल के बाद दोनों ने पर्दे पर अपनी पुरानी केमिस्ट्री दिखाई.

Add as Preferred Source on Google

अब चर्चा यह है कि क्या तृषा साउथ सिनेमा के दो दिग्गजों, कमल हासन और रजनीकांत के साथ एक ही फ्रेम में नजर आएंगी. हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘न्यूज 19 मलयालम’ की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों सुपरस्टार्स की आने वाली मेगा बजट फिल्म में तृषा को एक बेहद अहम रोल ऑफर हुआ है. हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है, लेकिन गॉसिप गलियारों में इसकी धूम मची हुई है.

फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट यह है कि इसे नेल्सन दिलीपकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने ‘जेलर’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का होगा और यह रेड जायंट मूवीज के बैनर तले बन रही है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट करीब 600 से 700 करोड़ रुपये के आसपास होगा, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बना देगा.

सबसे चौंकाने वाली बात तृषा की फीस को लेकर सामने आ रही है. अगर वह इस प्रोजेक्ट के लिए हां कहती हैं, तो उन्हें करीब 12 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. अगर ऐसा हुआ, तो वह लेडी सुपरस्टार नयनतारा को भी पीछे छोड़ देंगी और साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन जाएंगी. फिलहाल नयनतारा एक फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

इस डील के पीछे एक राजनीतिक पेच भी नजर आ रहा है. जिस फिल्म के लिए तृषा को इतना भारी ऑफर मिला है, उसके पीछे उदयनिधि स्टालिन का बैनर है, जो विजय की राजनीतिक विचारधारा के विरोधी माने जाते हैं. ऐसे में देखना यह होगा कि तृषा इस भारी-भरकम ऑफर को स्वीकार करती हैं या विजय के साथ अपनी राजनीतिक नजदीकी को तवज्जो देती हैं.

राजनीति में तृषा के भविष्य को लेकर भी कयासों का बाजार गर्म है. कहा जा रहा है कि वह भविष्य में विजय की पार्टी की तरफ से त्रिची सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. फिल्मों से लेकर राजनीति के गलियारों तक, तृषा का जलवा बरकरार है और आने वाले दिनों में उनके हर फैसले पर सबकी नजर रहने वाली है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj