भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में होगा अजिंक्य रहाणे का डेब्यू! दूसरी पारी की करने जा रहे हैं आगाज

होमखेलक्रिकेट
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में होगा रहाणे का ‘डेब्यू’, करेंगे दूसरी पारी का आगज
Last Updated:August 12, 2026, 14:19 IST
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. रिटायरमेंट के बाद रहाणे अब कमेंट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं. रहाणे भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू हो दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कमेंट्री करेंगे. भारत-श्रीलंका के बीच ये मुकाबला गॉल में खेला जाएगा.कमेंट्री में डेब्यू करेंगे अजिंक्य रहाणे
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज से टेस्ट कमेंट्री में डेब्यू करेंगे. उन्हें 15 अगस्त को गॉल में शुरू होने वाली सीरीज के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद लगभग 18 सालों तक चले अपने शानदार खेल करियर को हाल में अलविदा कहने वाले 37 वर्षीय रहाणे अब कमेंटेटर के रूप में नई भूमिका में नजर आएंगे.
रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच में 38.46 के औसत से 5077 रन बनाए, जिनमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. उनके नेतृत्व में भारत ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी. रहामे लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट में रन बनाकर खुद को साबित भी किया, लेकिन चयनकर्ताओं के भाविष्य की योजनाओं में रहाणे फिट नहीं हो पा रहे थे उनकी वापसी बहुत ही मुश्किल लग रही थी, जिसके कारण उन्होंने संन्यास लेने बेहतर समझा.
कमेंट्री में डेब्यू के लिए उत्साहित हैं अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान टेस्ट कमेंट्री की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हूं. टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का चरम बिंदु है और इतने वर्षों तक इस प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब खेल को एक अलग दृष्टिकोण से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने अनुभव साझा करने, खेल की बारीकियों को समझाने और प्रशंसकों को उन फैसलों, रणनीति और क्षण के बारे में जानकारी देने के लिए उत्सुक हूं जो टेस्ट मैच का रुख बदल सकते हैं.’’ कमेंट्री के अलावा रहाणे रिटायर प्लेयर के लीग में खेलते हुए दिखेंगे. हाल ही में उन्हें लेकर ये खबर आई थी कि उन्होंने ETPL के साथ करार किया है.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 12, 2026, 14:19 IST



