Rajasthan

Ajmer News: पुष्कर में ब्रह्मा जी के दर्शन करने पहुंचे ‘तारक मेहता’ के सुंदरलाल, पितरों का तर्पण कर हुए भावुक

Last Updated:October 27, 2026, 11:04 IST

Ajmer News: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सुंदरलाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता मयूर वाकाणी पुष्कर पहुंचे, यहां उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए और पुष्कर सरोवर पर पितरों का तर्पण किया. पूर्वजों को याद करते हुए अभिनेता भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई.Amazon Prime DayTop Deals Inside‘तारक मेहता’ फेम मयूर वाकाणी पहुंचे पुष्कर, ब्रह्मा मंदिर में टेका माथाZoomमयूर वाकाणी

अजमेर. लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सुंदरलाल का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मयूर वाकाणी धार्मिक नगरी पुष्कर पहुंचे. यहां उन्होंने तीर्थराज पुष्कर स्थित विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर भगवान ब्रह्मा और माता गायत्री का आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने पवित्र पुष्कर सरोवर पर अपने पूर्वजों के निमित्त तर्पण किया. इस दौरान अपने पितरों को याद करते हुए अभिनेता भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई.

पुष्कर प्रवास के दौरान पंडित शत्रुञ्जय पाराशर एवं रविकांत पाराशर ने अभिनेता मयूर वाकाणी को ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करवाए. मंदिर में उन्होंने चतुर्मुखी ब्रह्मा जी और माता गायत्री के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, इस अवसर पर मंदिर के पुजारी प्रियांशु वशिष्ठ ने उनका स्वागत किया. दर्शन के दौरान मयूर वाकाणी ने मंदिर की धार्मिक परंपराओं और आस्था से जुड़े इस स्थल के महत्व को जाना. पंडित शत्रुञ्जय पाराशर एवं रविकांत पाराशर ने उन्हें ब्रह्मा मंदिर की धार्मिक महत्ता और तीर्थराज पुष्कर की आध्यात्मिक विरासत के बारे में जानकारी दी.

पितरों का तर्पण करते समय हुए भावुक

ब्रह्मा मंदिर में दर्शन के बाद अभिनेता पुष्कर सरोवर पहुंचे, यहां उन्होंने अपने पूर्वजों के निमित्त तर्पण की धार्मिक रस्म निभाई. हिंदू धर्म में पितरों का तर्पण पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और उनकी आत्मिक शांति की कामना से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपरा मानी जाती है. तर्पण के दौरान मयूर वाकाणी अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए भावुक हो गए, इस भावुक पल में उनकी आंखें नम हो गई. धार्मिक आस्था और पारिवारिक संस्कारों से जुड़े इस अवसर पर उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ पितरों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की.

आस्था और आध्यात्मिकता से जुड़ा विशेष अनुभव

राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित पुष्कर देश के प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थलों में शामिल है, यहां स्थित ब्रह्मा मंदिर और पवित्र पुष्कर सरोवर की विशेष धार्मिक मान्यता है. देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां दर्शन, पूजा-अर्चना और पितरों के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान करने पहुंचते हैं. मयूर वाकाणी के लिए भी पुष्कर की यह यात्रा केवल मंदिर दर्शन तक सीमित नहीं रही, बल्कि अपने पूर्वजों को याद करने और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का भावनात्मक अवसर बनी. ब्रह्मा जी के दर्शन और पुष्कर सरोवर पर तर्पण के साथ अभिनेता का यह प्रवास श्रद्धा, आस्था और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ा रहा.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 27, 2026, 11:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj