Rajasthan

Ajmer Street Food: अजमेर की आनासागर चौपाटी: खाने-पीने और फैमिली टाइम के लिए परफेक्ट स्पॉट, हर शाम लगता है मेला

होमफोटोलाइफ़फूड

घूमना हो या स्वाद का मजा लेना हो… अजमेर की आनासागर चौपाटी है सबसे बेस्ट जगह

Last Updated:April 19, 2026, 22:49 IST

Ajmer Street Food: अजमेर की आनासागर चौपाटी खाने-पीने, घूमने और फैमिली के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह मानी जाती है. शाम होते ही यहां का माहौल बेहद खुशनुमा हो जाता है और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं. झील के किनारे बहती ठंडी हवा और सुंदर नजारे लोगों को सुकून का अनुभव कराते हैं. यहां अलग-अलग तरह के स्ट्रीट फूड स्टॉल्स लगे होते हैं, जहां चाट, स्नैक्स और कई स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं. परिवार, दोस्त और कपल्स के लिए यह एक परफेक्ट आउटिंग स्पॉट है. खासकर गर्मियों में यह जगह और भी ज्यादा आकर्षक हो जाती है.

राजस्थान के ऐतिहासिक शहर अजमेर में स्थित आना सागर झील के किनारे बनी आनासागर चौपाटी इन दिनों स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। खासकर फास्ट फूड के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां शाम होते ही रौनक देखने लायक होती है। दूर-दूर से लोग यहां घूमने आते हैं.

गर्मियों के मौसम में दिनभर की तपिश के बाद जैसे ही सूरज ढलता है तो लोग बड़ी संख्या में आनासागर चौपाटी की ओर रुख करते हैं. ठंडी हवा और झील के किनारे का सुकून भरा माहौल हर किसी को अपनी ओर खींच लेता है. दूर दराज से परिवार, दोस्त और कपल्स यहां आकर सुकून के कुछ पल बिताते हैं.

आनासागर चौपाटी की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाला स्वादिष्ट फास्ट फूड है. गोलगप्पे, पाव भाजी, चाउमीन, बर्गर और आइसक्रीम जैसी कई चीजें यहां आसानी से मिल जाती हैं. अलग-अलग स्टॉल पर मिलने वाले ये व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि किफायती भी होते हैं जिससे हर वर्ग के लोग यहां का आनंद उठा सकते हैं.

Add as Preferred Source on Google

यह जगह सिर्फ खाने-पीने तक ही सीमित नहीं है बल्कि बच्चों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र है. चौपाटी पर लगे झूले और छोटे-छोटे राइड्स बच्चों को खूब लुभाते हैं. शाम के समय बच्चों की खिलखिलाहट और खेलकूद का माहौल पूरे क्षेत्र को जीवंत बना देता है.

इसके अलावा चौपाटी के किनारे लगने वाली छोटी-छोटी खिलौनों की दुकानें भी लोगों का ध्यान खींचती हैं. रंग-बिरंगे खिलौने गुब्बारे और खेल-खिलौनों की विविधता बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी आकर्षित करती है. परिवार के साथ आए लोग यहां खरीदारी का भी आनंद लेते हैं.

रात के समय आनासागर चौपाटी की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. झील के किनारे टिमटिमाती लाइट्स और ठंडी हवा एक अलग ही माहौल तैयार करती हैं. ऐसे में यहां बैठकर फास्ट फूड का स्वाद लेना एक यादगार अनुभव बन जाता है.

अगर आप भी अजमेर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आनासागर चौपाटी जरूर जाएं. यह जगह न केवल स्वाद और मनोरंजन का बेहतरीन संगम है, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए भी एक आदर्श स्थान है.

First Published :

April 19, 2026, 22:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj