National

akash anand return bsp on 9 october 2026

लखनऊ. क्या 9 अक्टूबर 2026 को आकाश आनंद की बीएसपी में वापसी होगी? क्या बीएसपी सुप्रीमो मयावती, आकाश आनंद की भावुक पत्र के बाद पिछल जाएंगी? क्या बुआ, भतीजे को एक और मौका देंगी? बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. कुछ ही हफ्ते पहले मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी की अहम जिम्मेदारियों से हटाकर पूरी तरह पार्टी से मुक्त कर दिया था. अब आकाश आनंद ने खुद मायावती को भावुक चिट्ठी लिखकर अपने रुख को साफ कर दिया है. उन्होंने न सिर्फ मायावती से माफी मांगी, बल्कि दोबारा उनके नेतृत्व में पार्टी और बहुजन मिशन के लिए काम करने का मौका भी मांगा है. आकाश आनंद ने कहा है कि बीएसपी उनके लिए सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि परिवार है. उन्होंने दूसरी पार्टी में जाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह किसी दूसरे राजनीतिक दल में न आज शामिल हो रहे हैं और न भविष्य में होंगे. उन्होंने मायावती को ‘बुआ-मां’, राजनीतिक गुरु और प्रेरणा बताया है. अब सवाल यह है कि क्या आकाश आनंद की यह चिट्ठी सिर्फ सफाई और माफी तक सीमित रहेगी या मायावती दिल पिघल जाएगा?

आकाश आनंद की चिट्ठी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उनका दोबारा बीएसपी में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह है. उन्होंने कहा कि वह मायावती के नेतृत्व में पार्टी और बहुजन मिशन की सेवा करना चाहते हैं और दोबारा मौका मिलने पर अपने काम तथा आचरण से विश्वास हासिल करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी चुप्पी को गलत समझा गया. दरअसल, मायावती ने उनके ससुर और बीएसपी के वरिष्ठ नेता रहे अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ कार्रवाई की थी. उस समय आकाश आनंद ने मायावती के सोशल मीडिया पोस्ट को रिपोस्ट नहीं किया था. अब आकाश ने कहा है कि वह उस दौरान सोशल मीडिया से दूर थे और यदि उनकी चुप्पी से मायावती को ठेस पहुंची तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं.

बसपा की बैठक में मायावती के साथ ईशान आनंद, क्या दोनों भाई साथ-साथ काम करेंगे?

मायावती ने आकाश को क्यों हटाया था?

आकाश ने अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ मायावती के फैसले का समर्थन भी किया है. उनका कहना है कि व्यक्तिगत रिश्तों से ऊपर पार्टी और बहुजन मिशन का हित है. आकाश आनंद और मायावती के रिश्ते में यह पहली बार नहीं है जब दूरी बनी हो. 2024 में मायावती ने आकाश को राष्ट्रीय संयोजक और अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी पद से हटाते हुए उन्हें राजनीतिक रूप से और परिपक्व होने की जरूरत बताई थी. बाद में उन्हें फिर जिम्मेदारी मिली. मार्च 2025 में भी आकाश को पार्टी की जिम्मेदारियों से हटाया गया और बाद में उनकी वापसी हुई. मई 2025 में उन्हें फिर बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई. इस साल 3 सितंबर को मायावती ने आकाश को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी से हटाया. इसके बाद 10 सितंबर को उन्हें पार्टी से पूरी तरह मुक्त करने की घोषणा की गई. मायावती ने इस दौरान आकाश की राजनीतिक परिपक्वता और पार्टी हित को लेकर सवाल उठाए थे.

9 अक्टूबर क्यों अहम हो सकता है?

9 अक्टूबर कांशीराम की पुण्यतिथि है. बीएसपी के लिए यह तारीख संस्थापक नेता की विरासत और बहुजन आंदोलन के संदर्भ में महत्वपूर्ण रही है. आकाश की चिट्ठी से इतना साफ है कि वह बीएसपी से बाहर जाकर नई राजनीतिक राह तलाशने के बजाय मायावती के नेतृत्व में ही काम करना चाहते हैं. लेकिन उनकी वापसी का अंतिम फैसला मायावती के हाथ में है. दिलचस्प बात यह है कि सितंबर में मायावती ने एक समय कहा था कि अगर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से पूरी तरह अलग हो जाएं तो आकाश के लिए पार्टी में दोबारा सक्रिय भूमिका पर विचार किया जा सकता है. लेकिन इसके बाद मायावती ने यह भी कहा कि आकाश और उनकी बहन दीपिका को पार्टी में जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी और परिवार में केवल ईशान आनंद को आगे बढ़ाने की बात कही. यही वजह है कि आकाश की नई चिट्ठी के बाद अब सवाल और बड़ा हो गया है, क्या मायावती अपने पहले के फैसले पर पुनर्विचार करेंगी?

आकाश से ईशान तक… मायावती के फैसलों ने बढ़ाई BSP की सियासी हलचल, अब क्या होगा?

ईशान आनंद को मिली जिम्मेदारी से क्या बदलेगा?

सितंबर में मायावती ने आकाश के छोटे भाई ईशान आनंद को बीएसपी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया था. यह वही जिम्मेदारी है, जो पहले आकाश आनंद के पास थी. ईशान ने जिम्मेदारी मिलने के बाद मायावती का आभार जताते हुए कांशीराम और डॉ. आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने की बात कही थी. इससे बीएसपी के भीतर परिवार से जुड़े संगठनात्मक समीकरण पर भी सवाल उठे हैं. अगर भविष्य में आकाश की वापसी होती है तो यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि ईशान और आकाश को अलग-अलग या समानांतर जिम्मेदारियां दी जाती हैं या नहीं. फिलहाल इस बारे में मायावती की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

क्या 9 अक्टूबर को मायावती, आकाश को लेकर बड़ा ऐलान करेंगी?

एक तरफ आकाश आनंद ने सार्वजनिक रूप से मायावती से माफी मांगते हुए दोबारा काम करने का अवसर मांगा है. दूसरी तरफ मायावती पहले ही आकाश को कई बार बड़ी जिम्मेदारियों से हटाने और फिर वापस लाने का फैसला कर चुकी हैं. तीसरी तरफ हाल ही में उन्होंने ईशान आनंद को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दी है. इसलिए 9 अक्टूबर को आकाश की वापसी या उन्हें कोई बड़ा पद मिलने की बात अभी संभावना और राजनीतिक अटकल के स्तर पर है, घोषित फैसला नहीं. अगर मायावती कोई फैसला करती हैं तो यह देखना होगा कि वह आकाश को सिर्फ पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में वापस लाती हैं या संगठन में कोई औपचारिक जिम्मेदारी भी देती हैं.

मायावती ने बिना नाम लिए आकाश आंनद को नसीहत दी थी कि वह कांग्रेस में ना जाएं.

आकाश आनंद की चिट्ठी ने बीएसपी के भीतर चल रही इस पूरी कहानी को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है. आकाश ने अपना पक्ष साफ कर दिया है, वह मायावती के साथ रहना चाहते हैं, दूसरी पार्टी में जाने की अटकलों को खारिज कर चुके हैं और दोबारा काम करने का मौका मांग रहे हैं. 9 अक्टूबर कांशीराम की पुण्यतिथि है, इसलिए बीएसपी के लिए यह तारीख राजनीतिक और संगठनात्मक तौर पर महत्वपूर्ण जरूर है. लेकिन इस दिन आकाश आनंद की वापसी या किसी बड़े पद की घोषणा होगी, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj