Rajasthan

Alwar News: कब्रिस्तान की जमीन पर लकड़ियां डालने से रोका तो बरसाई तलवारें, युवक समेत परिवार के 4 लोग घायल

Last Updated:November 06, 2026, 14:51 IST

Alwar News: अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर लकड़ियां डालने का विरोध करने पर खूनी संघर्ष हो गया. आरोप है कि कुछ लोगों ने शरीफ खान के परिवार पर लाठी-डंडों और तलवारों से हमला कर दिया. हमले में युवक समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए, जबकि शरीफ खान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर रेफर किया, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.Amazon Prime DayTop Deals Insideअलवर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को गंभीर हालत में किया रेफरZoom

अलवर. जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर लकड़ियां डालने का विरोध करना एक युवक और उसके परिवार को भारी पड़ गया. आरोप है कि विरोध से नाराज होकर कुछ लोगों ने युवक और उसके परिवार पर लाठी-डंडों तथा तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले में परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार, खेड़ी गांव निवासी शरीफ खान ने गांव के रतन सिंह और भगत सिंह के परिवार के लोगों द्वारा कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर लकड़ियों का ढेर लगाने का विरोध किया था. शरीफ खान का कहना था कि कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर इस तरह लकड़ियां डालना उचित नहीं है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया.

लाठी-डंडों और तलवारों से किया हमला

आरोप है कि विवाद के बाद रतन सिंह, भगत सिंह, सुखविंदर सहित अन्य लोगों ने एकजुट होकर शरीफ खान के परिवार पर हमला कर दिया. हमलावरों ने लाठी-डंडों और तलवारों का इस्तेमाल किया, अचानक हुए हमले से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हमले में शरीफ खान, उसके पिता सलीम, भाई साहिल और बहन रवीना घायल हो गए. परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं.

गंभीर हालत में शरीफ खान अलवर रेफर

घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार शुरू किया. वहीं, शरीफ खान की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर कर दिया. परिवार के अन्य घायल सदस्यों का भी उपचार किया जा रहा है. घटना के बाद खेड़ी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर लकड़ियां डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब हिंसक रूप ले चुका है. इस घटना ने गांव में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, ग्रामीणों में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है. अब मामले में पुलिस की कार्रवाई और विवाद की निष्पक्ष जांच अहम मानी जा रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो सके.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

November 06, 2026, 14:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj