Alwar News: खैरथल-तिजारा में ‘उज्ज्वल बचपन’ अभियान की शुरुआत, 59 हजार बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच

Last Updated:August 03, 2026, 20:25 IST
Alwar News: खैरथल-तिजारा जिले में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर उपचार के उद्देश्य से कलेक्टर अतुल प्रकाश की पहल पर ‘उज्ज्वल बचपन’ अभियान शुरू किया है. अभियान के तहत जिले के 768 राजकीय विद्यालयों और 507 आंगनबाड़ी केंद्रों के 59,192 बच्चों की स्वास्थ्य जांच, मेडिकल स्क्रीनिंग और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा. जांच में चिन्हित बच्चों को आवश्यक उपचार, पोषण सहायता और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने नवाचार करते हुए ‘उज्ज्वल बचपन’ अभियान का पोस्टर विमोचन कर शुभारंभ किया. अभियान के तहत 3 से 14 अगस्त तक जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों की मिशन मोड में स्वास्थ्य जांच व मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी. अभियान का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित करना है. अभियान का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना और प्रत्येक बच्चे का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार करना है, जिसके तहत बच्चों का इलाज किया जाएगा.
जिले में उज्ज्वल बचपन अभियान के तहत कोटकासिम के 759, किशनगढ़ बास के 1207, तिजारा के 2725, मुंडावर के 800 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई. अभियान के तहत प्रथम दिन 59162 बच्चों में से 5491 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई. इसमें से 250 बच्चों को इलाज के लिए चिन्हित किया गया.
खैरथल तिजारा जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की पहल पर शुरू किए गए नवाचार ‘उज्ज्वल बचपन’ अभियान के तहत जिले के सभी राजकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 16432 बच्चों की स्वास्थ्य जांच और मेडिकल स्क्रीनिंग की जा रही है. अभियान का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है. जांच में गंभीर या विशेष उपचार की आवश्यकता वाले बच्चों को सरकारी योजनाओं के तहत निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि प्रत्येक बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य मिल सके.
Add as Preferred Source on Google
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 03, 2026, 20:25 IST



