Rajasthan

अलवर का सिर्फ 15 साल का हॉकी चैम्पियन! चिराग सैनी का एशिया कप कैंप में हुआ चयन, मेहनत से पाया यह मुकाम

Last Updated:April 26, 2026, 14:02 IST

Under 18 Asia Cup National Camp : अलवर के 15 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी चिराग सैनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने अंडर-18 एशिया कप (जापान) के लिए भारतीय राष्ट्रीय कैंप में जगह बनाई है. चिराग ने कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. वह राजस्थान के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्हें इस स्तर पर चयन मिला है. उनके चयन से खेल जगत में खुशी की लहर है.

ख़बरें फटाफट

अलवर : अलवर जिले के युवा खेल के क्षेत्र में लगातार अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं. विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ये खिलाड़ी न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश का भी गौरव बढ़ा रहे हैं. वहीं अब अलवर जिले के 15 वर्षीय चिराग सैनी का हॉकी में अंडर-18 एशिया कप (जापान) के भारतीय राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन किया गया. जहां पर हॉकी का अभ्यास करेंगे. चिराग सैनी राजस्थान के अकेले ऐसे खिलाड़ी जिसका अंडर-18 एशिया कप में चयनित हुए हैं. उन्होंने अपने चाचा से करीब 5 साल पहले हॉकी खेलने की प्रेरणा ली.

अलवर के होनहार हॉकी खिलाड़ी चिराग ने बताया कि उन्होंने हॉकी खेलने की प्रेरणा अपने चाचा से ली और हॉकी खेलने की तैयारी करने लगा. इस दौरान उन्होंने अपना पूरा ध्यान हॉकी की तैयारी पर लगाया और रोजाना करीब 6 घंटे अभ्यास किया और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लक्ष्य तय किया और लगातार आगे बढ़ता गया.

अलवर का हॉकी स्टार, एशिया कप कैंप में चयनचिराग ने अपने पांच साल के हॉकी करियर में कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है. वह तीन बार स्टेट, दो बार नेशनल स्कूल और दो बार ओपन नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं. हाल ही में बिहार में आयोजित अंडर-16 सब जूनियर प्रतियोगिता में उन्होंने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया, जहां चयनकर्ताओं की नजर उन पर पड़ी और उन्हें अंडर-18 एशिया कप (जापान) के राष्ट्रीय कैंप के लिए चुना गया. उनके कोच ने उन्हें मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया, जो लगातार अभ्यास से आगे बढ़ रहा है.

चिराग सैनी का शानदार प्रदर्शन, नेशनल कैंप तक पहुंचउन्होंने काफी मेहनत कर कुछ ही समय में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और राष्ट्रीय स्तर की तैयारी शिविर में जगह बनाने में कामयाब रहे. चिराग सैनी के पिता मुकेश कुमार सैनी ने बताया कि बेटे ने राष्ट्रीय स्तर की तैयारी शिविर में जगह बनाने में कामयाब रहे. जो अब वह हॉकी में राष्ट्रीय स्तर की तैयारी शिविर में सफलता मिले और देश के लिए खेले ताकि अलवर सहित राजस्थान का नाम रोशन हो.

अलवर के खिलाड़ी ने बढ़ाया मान, अंडर-18 कैंप में जगहअलवर के युवाओं ने कहा कि जिस तरह से अलवर जिले के युवा खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं उसे हिसाब से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल की तैयारी करने के लिए स्टेडियम में तैयारी करने की सुविधा हो जाए तो और भी खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. हाल ही में अलवर के खेल स्टेडियम में जो खेल के क्षेत्र में युवाओं को सुविधा दी जा रही है उनमें में विस्तार किया जाए.

हॉकी में चमका अलवर, चिराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयनअलवर से क्रीड़ा परिषद के हॉकी कोच मोरग्रेट हिंदुस्तानी ने कहा कि अलवर के खेल स्टेडियम में हाकी खेलने के लिए एस्टोटर्फ खेल मैदान नहीं है. जिसके कारण तैयारी करने के लिए खिलाड़ियों को एस्टोटर्फ मैदान की कमी महसूस हो रही है. लेकिन फिर भी यहां से हाकी के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं. हालांकि अलवर में हाकी खिलाड़ियों के लिए एस्टोटर्फ खेल मैदान तैयार कराने की घोषणा की है.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

April 26, 2026, 14:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj