मोबाइल की गजब डील! ₹22,000 सस्ता हुआ iPhone 15, बैंक ऑफर से और भी गिर जाएगी कीमत

Last Updated:May 02, 2026, 07:02 IST
ऐपल आईफोन 15 अब विजय सेल्स पर भारी डिस्काउंट के साथ ₹57,900 में मिल रहा है. HDFC बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील से कीमत और कम हो सकती है. जानिए फीचर्स, ऑफर्स और क्या 2026 में इसे खरीदना सही रहेगा.
अगर आप iPhone खरीदना चाहते हैं लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से रुक रहे थे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. ऐपव आईफोन 15 इस समय विजय सेल्स पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. यह फोन लॉन्च के समय ₹79,999 की कीमत पर आया था, लेकिन अब इसे करीब ₹57,900 में खरीदा जा सकता है. यानी सीधे तौर पर ₹22,000 से ज्यादा की बचत हो रही है.
इतना ही नहीं, अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹3,500 तक का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है. साथ ही, EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है, जो करीब ₹2,688 प्रति महीने से शुरू होता है.
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर कीमत को और कम कर सकते हैं.
Add as Preferred Source on Google
फीचर्स की बात करें तो iPhone 15 आज भी एक दमदार स्मार्टफोन माना जाता है. इसमें 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 2000 निट्स तक की ब्राइटनेस देती है. इसका मतलब है कि आप तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देख सकते हैं.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें A16 Bionic चिप दी गई है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर गेमिंग तक स्मूद एक्सपीरिएंस देती है.
कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है. बैटरी भी काफी अच्छी है, जो एक दिन तक आराम से चल सकती है.
अगर आप 2026 में आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो iPhone 15 अभी भी एक बढ़िया ऑप्शन है. भले ही कुछ एंड्रॉयड फोन इस कीमत में ज्यादा रिफ्रेश रेट या नया प्रोसेसर देते हों, लेकिन ऐपल का स्मूद परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबे समय तक मिलने वाले अपडेट इसे खास बनाते हैं. कुल मिलाकर, यह डील उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम कीमत में प्रीमियम आईफोन एक्सपीरिएंस चाहते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


